Logo
election banner
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 23 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

23 April ka Ank Rashifal: आज 23 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/04/2024, 2+3+4+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 23 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र को लेकर भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यक्ता है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। तनाव से मुक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में भी दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की कोशिश करें। परिवार में खुशहाली रहेगी। आज आप प्रसन्न होंगे। धन खर्च पर भी लगाम मिलेगी। जीवनसाथी भी प्रसन्न रहेगा। अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बीतेगा। आज परिवार में भी आपकी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई भी मिल सकती है। आज धन की स्थिति बेहतर होगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। कार्य पूरे होने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। भूमि व भवन संबंधित कार्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति को लेकर दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। कहीं घूमने फिरने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय देने का प्रयास करें। आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको कार्य में नुकसान की संभावना है। आज आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित करने वाला रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। परिवार भी खुश रहेगा,लेकिन वाद विवाद से बचें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। मानसिक तनाव रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487