Logo
election banner
मूलांक हमारे स्वभाव, गुण, प्रकृति और दोष के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 17 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

17 february ka Ank Rashifal: आज 17 फरवरी 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/02/2024, 1+7+2+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक शुक्रवार यानी 17 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपको अपने कार्य पर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप इन चीजों से बचकर रहें। धन की स्थिति आपकी आज समान्य रहेगी। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। 
लकी नंबर:  81,      शुभ रंग: हल्का काला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे, अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। खांसी, जुखाम और सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:   पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने को सोच सकते हैं या कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपनी प्रेमी के साथ समय जरूर बिताएंगे। जिसकी वजह से आपके और आपके प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर:  44,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  30,        शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला- जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  69,      शुभ रंग:  मेहरून

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि मेहनत नहीं करेंगे तो कार्य में असफल रह सकते हैं या कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे, क्योंकि आज आप आलस्य के शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  71,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 45       शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की भी संभावना है।
लकी नंबर:   91       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाए, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई कार्य निकल सकता है, जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 8        शुभ रंग: हरा

jindal steel Ad
5379487