Aaj ka Ank Rashifal: इन 3 मूलांक वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj 17 April 2024 ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 17 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन।

17 April ka Ank Rashifal: आज 17 अप्रैल 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/04/2024, 1+7+4+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को पीला फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 17 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप आज भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। तनाव की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन कहीं से आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन होने की संभावना है। आज के दिन आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। इसके साथ ही धन आने की भी संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम-प्रसंग को समय दें। मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर कार्य करें। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में मधुरता आएगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज के दिन परिणाम मिले-जुले हो सकते हैं। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर कोई भी निर्णय ना लें। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत करने में किसी प्रकार की कंजूसी न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज पार्टनर को खुश करने का प्रयास करें। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर मिलाजुला रहेगा। आज के दिन कोई नई योजना बन सकती है। धन निवेश करने के लिए सही समय है। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव की संभावना है। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों का दिन सही रहेगा। वहीं पर आज दिन में थोड़े उतार चढ़ाव हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ अच्छा बर्ताव करें, नहीं तो आपसे कई लोग नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव की संभावना है। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होंगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिलाजुला रह सकता है। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पुराने मित्रों की मुलाकात से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। धन की स्थित अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन करियर, कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा। रिश्ते को लेकर बात होगी। सिंगल लोग आज अपने प्रेम का इजहार भी कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल+

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story