Logo
election banner
मूलांक हमारे गुण, स्वभाव, प्रकृति और दोष के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 15 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

15 february ka Ank Rashifal: आज 15 फरवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/02/2024, 1+5+2+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है,  जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 15 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है, यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज रिश्तो में सुधार आएगा। किसी से लंबे समय से अगर अनबन चल रही थी, तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन धन कहीं से नहीं आएगा। इसलिए अनावश्यक धन खर्च न करें। आज आप परिवार को अपना मूल्यवान समय देंगे।
लकी नंबर:  27,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। आज के दिन आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे। हो सकता है आपके कार्य क्षेत्र में भी आपका कोई नया मित्र बन जाए। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मगर सर्दी, खांसी और जुकाम से बचकर के रहें। ज्यादा बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों के साथ भी काफी हद तक अच्छे समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आ सकता है।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:   सुनहरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। मगर कुछ चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर के आप असफल रहेंगे। जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं।  आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे। मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी। लेकिन उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर:  59,      शुभ रंग: हल्का काला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी नए कार्य में कदम रख सकते हैं। आज आप यदि सिंगल हैं, तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्हित ना रहे।
लकी नंबर:  92,        शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे, परंतु सर दर्द होने की संभावना है। इसलिए बेहतर नींद लें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नए कार्य लेकर के आ सकता है। जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी को आज खास तौर से आप उपहार देंगे। जिस वजह से प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी और आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  51,     शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज आप जो भी मनोकामना करेंगे, वह कार्य पूरे होंगे। आज आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं, कोशिश करें कि यह घमंड बिल्कुल ना करें नहीं तो आपके कार्यों में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 35       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए उतार- चढ़ाव भरा रह सकता है। हो सकता है जो कार्य आप करना चाह रहे थे, वह पूरे ना हों। इस वजह से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   4       शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपको अपने कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। आज आप अपना सारा समय घूमने फिरने एंजॉयमेंट में ही व्यर्थ करेंगे। जिस वजह से आप आज कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, खुश रहेंगे, साथ ही आपका परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज का दिन आपके और आपके परिवार वालों के लिए यादगार हो सकता है। धन भी अनावश्यक खर्च होगा। इसलिए धन खर्च थोड़ा कम करें।
लकी नंबर: 9        शुभ रंग: हल्का पीला

5379487