Aaj ka Ank Rashifal: इन 5 मूलांक वालों को मिलेगी नौकरी और बिजनेस में सफलता, जानें इन जातकों का कैसा बीतेगा दिन

mulank
X
1 से 9 तक के मूलांक सोमवार 25 दिसंबर का राशिफल
1 July ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 1 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का राशिफल।

1 July ka Ank Rashifal: आज 1 जुलाई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/07/2024, 1+0+7+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 1 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है, इसलिए कोशिश करें अपने कार्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की। साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, परंतु किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज के दिन कुछ कार्य क्षेत्र में काम अधूरे रह सकते हैं। परंतु आज लव लाइफ बहुत ही ज्यादा अच्छी रहेगी। वहीं पर आज आप अपने खाने-पीने का ध्यान रख करके चलें। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर कोई कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे, तो समय अच्छा है, शुरू करने की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर आपकी स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 62, शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। वहीं आज आपका स्वास्थ्य भी बरकरार रहेगा। घर में आज बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं पर आज खाने पीने का थोड़ा सा ध्यान रखें। धन की स्थिति बेहतर होगी।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं। आज आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं पर कार्य को संपन्न भी कर पाएंगे। आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के कोई नई योजना जैसे जिम एक्सरसाइज के लिए बना सकते हैं। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं, जिसकी वजह से मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 55 शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा आसान रहेगा। आज आप सूझबूझ के साथ ही किसी कार्य को करें। वहीं पर स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। आपका आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: चैती

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story