Aaj 5 September ka Ank Rashifal: मूलांक 6 वालों को व्यापार में मिलेगी खुशखबरी, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

mulank
X
1 से 9 तक के मूलांक गुरुवार 5 सितंबर का राशिफल
Aaj 5 September ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 5 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

5 September ka Ank Rashifal: आज 5 सितंबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/09/2024, 5+0+9+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 5 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज रुके हुए काम संपन्न होंगे। छात्रों से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं पर जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन लोगों से संबंधित चीजे भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज पैरों में चोट लगने की संभावना है। इसीलिए यात्रा सोच समझकर करें और घर में भी आप आरामपूर्वक सावधानी से रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक फॉक्स रहेंगे। वहीं पर सारे काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे। देखा जाए तो, आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 89, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। जो कोई डील अभी तक रुकी हुई थी, वह आज होने की संभावना है। कहीं से धन लौट कर के आएगा, जिसकी वजह से आप लोग धन से संबंधित परेशानियों को समाप्त पाएंगे। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। अगर लंबे समय से आपके घर परिवार में क्लेश चल रहा था तो, वह भी ठीक होगा। वहीं पर रिश्तो में अगर दरार थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। परंतु कल आने वाले समय में यह कार्य पूरे हो जाएंगे। इसलिए अधिक तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव से बचकर के चलिए। वाणी पर नियंत्रण रखिए। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। इसलिए खाने पीने का ध्यान रखकर के चलिए। वहीं पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे। कोई काम अगर लंबे समय से नहीं हो रहा था, तो आज वह पूरा हो जाएगा।
लकी नंबर: 28, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। साथ ही आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे और लंबे वक्त के लिए बिताएंगे। जिसकी वजह से अगर आपके और आपका प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी तो, वह दूर होगी। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं, तो उसका फल आज आपको मिल सकता है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके मित्रों के साथ ही आपके घर के सदस्यों के साथ हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 12 शुभ रंग: हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। इसीलिए कोशिश करें कि आज आप मन लगा करके कामकाज करें और अपने कार्य को पूरा भी करें। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी असमंजस में फंस सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 4 शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु भाग दौड़ में दिन कब बीत जाएगा, आपको पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। लड़ाई झगड़े से बचकर के रहें। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु कहीं से धन आने की संभावना भी है, जिसकी वजह से छोटी-मोटी चीजों को लेकर के चिंताएं समाप्त होगी।
लकी नंबर: 59 शुभ रंग: चैती

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story