Aaj 25 September ka Ank Rashifal: 1, 2, और 8 मूलांक वालों का दिन शुभ रहेगा, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

mulank
X
1 से 9 तक के मूलांक गुरुवार 5 सितंबर का राशिफल
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 25 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

25 September ka Ank Rashifal: आज 25 सितंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/09/2024, 2+5+9+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 25 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। इसलिए आज के दिन आप तनाव से मुक्त रहेंगे। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा, साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप आज व्यापार को लेकर चिंतित नहीं रहेंगे, साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी कोई नई योजना सामने आ सकती है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना खुशनुमा समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको आज के दिन कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अपने काम पर ध्यान दें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं परिवार या प्रेमी के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपके परिवार में स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं रह सकती हैं। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा दोनों की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। वहीं पर आज के दिन आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: हल्का चैती

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई नया कार्य भी आपके सामने आ सकता है। धन अनावश्यक खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ भरा रहेगा। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अपने परिवार या प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें। धन अधिक खर्च होने की संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव भी हो सकता है। लेकिन आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है तो, उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। धन को बचाने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ बातचीत कर सकते हैं।
लकी नंबर: 70 शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज के दिन आप अधूरे काम भी आपके निपट सकते हैं। आज आप सारा दिन व्यस्त भी रह सकते हैं, इसलिए खानपान का जरूर ध्यान रखें। धन अधिक खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 30 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। लेकिन आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रह सकते हैं। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति भी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40 शुभ रंग: हल्का हरा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story