साल का पहला सूर्यग्रहण आज: सूतक काल में कर सकते हैं ये जरूरी काम, बस रहना होगा सावधान

Surya grahan Sutak Kal Me Kiye Jane Wale Kam
X
Surya grahan: सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जा सकते है। लेकिन, कुछ काम है, जिन्हें करने की छूट होती है।
Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को लगने वाला है। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। सूतक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

Surya Grahan 2024: वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को लगने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर जाकर समाप्त होगा।ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किये जा सकते है। लेकिन, क्या आपको मालूम है ऐसी स्तिथि में कुछ ऐसे जरुरी काम है, जिन्हें करने की छूट होती है। इसके बारे में बेहद कम लोग परिचित होते है, ऐसे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बता रहे है -

सूतक काल में खा सकते हैं ये चीजें

  • सूतक काल के दौरान पानी पी सकते है, लेकिन इसके लिए पहले पानी में तुलसी के पत्ते डालकर उबालने होंगे। जी हां सूतक काल में सीधे तौर पर पानी पीना बाधित होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं सूतक काल के दौरान फलों का सेवन कर सकती है अथवा कोई सात्विक भोजन ग्रहण कर सकती है।
  • ग्रहण लगने से पहले लगने वाले सूतक काल में बच्चों के लिए खाने की छूट रहती है। साथ ही ध्यान रखें, सूतक काल के दौरान बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सभी के लिए खाने में काजू, किसमिस, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने की अनुमति रहती है। इन चीजों को खाने से सूतक काल में दोष नहीं लगता।

सूतक काल के दौरान न करें ये काम
सूतक काल के दौरान सामान्य तौर पर खाया जाने वाला भोजन नहीं ले सकते है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर या घर की छत पर जाने की मनाही होती है। सूतक काल में काटने, छीलने और छौंकने जैसे काम बाधित रहते है। सूतक काल में बीमार बुजुर्गों को उपवास नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: भूलकर भी न करें सूर्य ग्रहण के समय ये 9 काम, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

सूतक काल में तुलसी के पत्ते की मान्यता
सनातन धर्म के अनुसार, ग्रहण लगने से पहले घरों में रखी खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखना शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना गया है। मान्यता है कि, जहां भी तुलसी को रखा जाता है, वह जगह पवित्र हो जाती है। इसी वजह से सूतक काल में तुलसी दोषमुक्त रखती है।

नोट: सोमवार 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि, जब सूर्य ग्रहण लगेगा तो भारत में रात्रि हो रही होगी। इसलिए यह भारत में मान्य नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। हालांकि, अमरीका, कनाडा, इंग्लैंड आदि में यह प्रभावी रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story