Somwar Ko Kharidne Wali Chijen: सोमवार को खरीदें ये खास चीजें, भोलेबाबा की कृपा से चंद दिनों में बदलेगी किस्मत!

Somwar Ko Kharidne Wali Chijen
X
सोमवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओ की खरीद करने पर सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है।
सनातन धर्म में सोमवार का विशेष महत्त्व है। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। कहते है, सोमवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओ की खरीद करने पर सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद साधक क

Somwar Ko Kharidne Wali Chijen: सनातन धर्म में सोमवार का विशेष महत्त्व है। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए साधक विधि-विधान से पूजा करते है और उपवास भी रखते है। एक ख़ास बात और जिस पर हर किसी का ध्यान नहीं रहता है और वो है सोमवार के दिन खरीदी जाने वाली वस्तुएं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में सोमवार की खरीदी के लिए कुछ विशेष चीजें तय की गई है।

कहते है, सोमवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओ की खरीद करने पर सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद साधक को प्राप्त होता है। साथ ही उसके जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होती है। इस लेख में हम आपको बता रहे है उन चीजों के बारे में, जिन्हें सोमवार के दिन खरीदना शुभ माना गया है। चलिए जानते है-

सफेद रंग की वस्तुएं खरीदें -

सोमवार का दिन भगवन शिव को समर्पित है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन सफ़ेद रंग की वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है। सफ़ेद रंग शांति और एकता का प्रतीक है। इस दिन सफ़ेद वस्तुएं खरीदने से भोलेबाबा जल्दी प्रसन्न होते है। उदारहण के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदे जा सकते है।

सोमवार के दिन सफ़ेद रंग के कपड़े की खरीददारी करना भी शुभ फल देने वाला होता है। सफ़ेद रंग का संबंध चंद्र देव से है, जो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है। चंद्र देव को भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है। कहते है सोमवार को सफ़ेद वस्तुएं खरीदने से साधक का स्वास्थय ठीक बना रहता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार को एक्वेरियम खरीदने से ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आप चाहे तो, सोमवार के दिन लोहे से संबंधित चीजों की खरीदारी कर सकते है, इसे भी आज के लिए शुभ माना गया है। इसके अलावा सोमवार को बर्तन की खरीददारी करना भी फलदायी रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story