haribhoomi hindi news
Somvar Ke Upay: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इसी कड़ी में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का दिन है। इस दिन विधिवत भोलेनाथ की पूजा करने वाले साधक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त करते है।

Somvar Ke Upay: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इसी कड़ी में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का दिन है। इस दिन विधिवत भोलेनाथ की पूजा करने वाले साधक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त करते है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से साधकों की भोलेनाथ की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी होती है। साथ ही चन्द्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। जानते है सोमवार के अन्य दूसरे उपाय। 

सोमवार के उपाय और टोटके
(Somvar Ke Upay or Totke) 

- जीवन में से नकारात्मक ऊर्जा का अंत करने के लिए सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। साथ ही दूध, गंगाजल, आक, धतूरा, सफेद चंदन और कच्चे चावल में काले तिल लगाएं और चढ़ा दें। अब बैठकर शिव रक्षा स्रोतम और महामृत्युंजय मंत्र पढ़े। 

- नौकरी या कारोबार में चल रही परेशानियों के अंत के लिए सोमवार के दिन तांबे के बर्तन में पंचामृत मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक पश्चात थोड़ा सा जल शेष रखें और उसी जल को अपने काम वाली जगह पर छिड़क दें। साथ ही 'ॐ नम: शिवाय:' मंत्र का जाप करें। 

- कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के बाद शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। अब 21 बेलपत्रों पर सफेद चंदन लगाकर भोलेनाथ को अर्पित करें। साथ ही शिवाष्टक या शिव चालीसा पाठ करें। यह उपाय काफी कारगर साबित होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

7