Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार अच्छे समय के ये हैं 4 संकेत, जीवन होगा खुशहाल

Signs Before Good Times Come By Neem Karoli Baba
X
नीम करोली बाबा 20वीं सदी के सबसे महान संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते है।
नीम करोली बाबा 20वीं सदी के सबसे महान संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते है। उत्तराखंड के नैनीताल में बाबा का आश्रम है, जिसे कैंची धाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि,

Neem Karoli Baba Words: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के सबसे महान संत और आध्यात्मिक गुरु माने जाते है। उत्तराखंड के नैनीताल में बाबा का आश्रम है, जिसे कैंची धाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि, बाबा नीम करोली पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी। न सिर्फ हनुमान जी की कृपा बल्कि बाबा नीम करोली स्वयं कई सिद्धियों के स्वामी थे। उनके अनुयायी बताते है कि, बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल में कई चमत्कार प्रस्तुत किये थे।

आध्यात्मिक गुरु होने के नाते बाबा नीम करोली ने लोगों को समान भाव से प्रेम दिया और जीवन जीने के कई रास्ते बताये। बाबा नीम करोली कहते थे कि, ईश्वर प्राप्ति के लिए व्यक्ति को अपना मन हर हाल में स्वच्छ रखना चाहिए। बाबा ने अच्छा समय आने से पहले दिखाई देने वाले संकेतों के बारे में भी बताया।

अच्छा समय आने से पहले दिखने वाले संकेत
(Signs Before Good Times Come)

  • - स्वप्न में पितरों के दर्शन होना भी भाग्य उदय होने का इशारा करता है। इसका अर्थ माना जाता है कि, निकट भविष्य में कुछ अच्छा ही होगा।
  • - स्वप्न में साधु-संत या महात्मा के दर्शन भी जिंदगी में बड़े बदलाव की तरफ इशारा करते है। इससे आशय है कि, परेशानियों का अंत निकट है।
  • - अकस्मात मन में आने वाले वो सुझाव, जो हमारी कल्पना से भी परे है। यदि ऐसा होता है तो यह ईश्वर द्वारा संकेत है कि, समस्याएं खत्म होंगी।
  • - मंदिर में जाते ही आंखों से आंसू आना भी ईश्वर के नजदीक जाने का संकेत है। कहा जाता है कि, ईश्वर में लीन लोगों की आंखों से ही आंसू आते है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story