Logo
election banner
Shukrawar ke Upay: यदि आप भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते है, तो पूजा के नियमों के बारे में जानना जरुरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय अथवा टिप्स बता रहे है, जिन्हें शुक्रवार के दिन की पूजा में अपनाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

Shukrawar ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, यश और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते है। अधिकांश लोगों को महालक्ष्मी की पूजा के संदर्भ में पूर्ण जानकारी नहीं होती है, ऐसे में उन्हें उनकी पूजा का पूर्ण फल भी प्राप्त नहीं हो पाता हैं। ऐसे में हिंदू धर्म शास्त्रों में शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी की पूजा को लेकर विशेष नियम और पूजा विधि निश्चित की गई हैं। 

यदि आप भी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते है, तो पूजा के नियमों के बारे में जानना जरुरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय अथवा टिप्स बता रहे है, जिन्हें शुक्रवार के दिन की पूजा में अपनाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है। चलिए जानते है उनके बारे में- 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
(Maa Lakshmi Puja Upay) 

- शुक्रवार के दिन सुबह अथवा शाम के समय पूजा करने के बाद महालक्ष्मी की पूजा में कपूर आरती करें। इसके पश्चात आरती की थाली को हाथ में रख पूरे घर जे हर एक कोने में लेकर जाएं। यह उपाय हर शुक्रवार करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। 

- शुक्रवार के दिन सुबह अथवा शाम के समय पूजा के समय लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहता हैं। हर शुक्रवार यह पाठ करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  इसके अलावा आप चाहें तो शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। 

- मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प बेहद प्रिय है। इसलिए शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा में मां को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। यदि कमल का पुष्प न मिलें तो आप गुलाब का पुष्प भी अर्पण कर सकते हैं। दोनों ही फूल माता को प्रिय है और उन्हें प्रसन्नता देते है। इस ऊपर से साधक पर मां की कृपा बनी रहती है। 

- शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर एक रंगोली बनानी चाहिए। साथ ही शाम के समय दीप और अगरबत्ती भी लगाएं। ध्यान रखें घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल इकट्ठा न होने देवें। इन उपायों से मां लक्ष्मी भक्तों पर प्रसन्न होती है और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। 

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। आप जल सिंघारे का मौसम हो तब देवी लक्ष्मी को यह फल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन घर की बड़ी-बुजुर्ग महिला के चरण स्पर्श अवश्य करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

jindal steel
5379487