Sawan Somwar 2024: सावन के दूसरे सोमवार पर इस मुहूर्त में करें शिव जी का रुद्राभिषेक, दूर होंगे बड़े से बड़े कष्ट

Sawan Dusra Somwar Tithi Shubh Muhurat or Puja Samay
X
रुद्राभिषेक के लिए सबसे उत्तम समय 'शिववास' का माना जाता है।
आज 29 जुलाई यानी सावन के दूसरे सोमवार के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें गण्ड योग और वृद्धि योग प्रमुख है। आज ही दिन भरणी, कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग भी बनत

Sawan ka Dusra Somwar: आज 29 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार है। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है। लेकिन सावन के सोमवार की पूजा का और अधिक महत्त्व माना गया है। सनातन धर्म के अनुसार सावन के सोमवार को भगवान शिव और मां पार्वती की सच्ची आस्था से की गई पूजा का पुण्य साधकों को अवश्य मिलता है। साथ ही इस दिन शिव-पार्वती जी की पूजा के साथ शिव जी का रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए।

सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग
(Sawan Ke Dusre Somwar Par Shubh Yog)

आज 29 जुलाई यानी सावन के दूसरे सोमवार के दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इनमें गण्ड योग और वृद्धि योग प्रमुख है। आज ही दिन भरणी, कृतिका नक्षत्र का शुभ संयोग भी बनता दिखाई दे रहा है। इन शुभ योगों में सावन के सोमवार की पूजा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

सावन सोमवार पूजा मुहूर्त
(Sawan Somwar Puja Muhurat)

सावन के दूसरे सोमवार को पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:15 से 4:59 मिनट तक रहेगा। वहीं शिव पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 तक रहेगा। इसके अलावा अमृत काल का समय सुबह 6:17 से सुबह 7:50 तक रहेगा। दूसरी तरफ यदि आप कालसर्प दोष पूजा कर रहे है, तो सावन के सोमवार पर राहुकाल समय में महादेव की पूजा करें। पंचांग के अनुसार राहुकाल का समय सुबह 07.23 से 09.04 तक रहेगा।

रुद्राभिषेक के लिए समय
(Rudrabhishek Samay)

सावन के दुसरे सोमवार के दिन भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए सर्वोत्तम समय सुबह से लेकर शाम 05.55 तक का रहेगा। यह शिव वास का समय होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story