Sawan Rudrabhishek 2024: इस वर्ष सावन में रुद्राभिषेक करने की 7 तिथियां है शुभ, नोट करें पूरी जानकारी

Sawan 2024 Rudrabhishek Tithi
X
भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से सभी ग्रह बाधाएं और परेशानियों का अंत होता है।
22 जुलाई से शुरू हुआ सावन 19 अगस्त को समाप्त होगा। शिव भक्त महदेव की भक्ति में डूबे रहते है और शिव मंदिरों में बम-बम के जयकारे सुनाई देते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर

Sawan Rudrabhishek 2024 : देवों के देव महादेव के प्रिय सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। 22 जुलाई से शुरू हुआ सावन 19 अगस्त को समाप्त होगा। शिव भक्त महदेव की भक्ति में डूबे रहते है और शिव मंदिरों में बम-बम के जयकारे सुनाई देते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। इसके लिए सावन में धार्मिक शास्त्रों के अनुसार रुद्राभिषेक करना चाहिए, जिसका विशेष महत्त्व माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से सभी ग्रह बाधाएं और परेशानियों का अंत होता है। इस वर्ष सावन के महीने में कई तिथियां ऐसी है, जिन्हें रुद्रा​भिषेक के लिए शुभ माना गया है। यदि आप अपने जीवनकाल में समस्याओं से जूझ रहे है तो सावन के महीने में रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

शिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक

सावन के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। इस दिन भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करना और रुद्राभिषेक करना लाभप्रद साबित हो सकता है। सावन की शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है। इस साल यह तिथि 2 अगस्त 2024 को है।

नागपंचमी पर करें रुद्राभिषेक

सावन के महीने में पड़ने वाली नाग पंचमी के दिन भी रुद्राभिषेक का करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन रुद्राभिषेक करना शुभ माना गया है। इस वर्ष सावन में यह तिथि 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को पड़ रही है।

सावन सोमवार पर करें रुद्राभिषेक

सावन के सोमवार को भोलेनाथ को प्रसन्न करना सबसे आसान माना गया है। इस बार सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त को, तो वहीं सावन का आखिरी और पांचवा सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है। इन सावन सोमवार में किसी भी दिन रुद्राभिषेक कर सकते है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story