Pitra Dosh Symptoms: घर में अपने-आप उग आया यह पौधा पितृ दोष का है संकेत, यह है बचाव का उपाय

Pitra Dosh Symptoms Peepal Ka Paudha
X
घर में कोई पौधा खुद ही उत्पन्न हो जाए तो यह किसी अप्रिय घटना की वजह बन सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में कोई पौधा खुद ही उत्पन्न हो जाए तो यह किसी अप्रिय घटना की वजह बन सकता है। यह चीज व्यक्ति को जीवन में पितृ दोष का भी अहसास करवाती है। घ

Pitra Dosh Symptoms: आजकल लोग घरों में तरह-तरह के पौधे लगाना पसंद करते है। इनमें से कुछ लोग वास्तु के हिसाब से भी पौधे का चयन करते है। कहते है, कुछ पौधे घर की सुख-समृद्धि के लिए शुभ होते है तो विपरीत परिस्तिथियों में कुछ पौधे अशुभ भी साबित होते है। इसलिए कई बार घर में कुछ अप्रिय घटना के घटित होने पर उसे किसी दोष का कारण माना जाता है। यह दोष घर में लगे किसी पौधे की वजह से हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में कोई पौधा खुद ही उत्पन्न हो जाए तो यह किसी अप्रिय घटना की वजह बन सकता है। यह चीज व्यक्ति को जीवन में पितृ दोष का भी अहसास करवाती है। घरों में अकस्मात घटने वाली इस तरह की अप्रिय घटनाएं पितृ दोष की ओर संकेत करती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में अपने आप उगा पौधा पितृ दोष की वजह बन जाता है। इससे बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताये गए है। चलिए जानते है विस्तार से-

पितृ दोष पौधा और निवारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बिना लगाएं ही पीपल का पेड़ उग जाए तो यह पितृ दोष की वजह बन सकता है। इसके निवारण के लिए व्यक्ति को तुरंत ही कोई उपाय करना चाहिए। अन्यथा कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक़, घर में बिना लगाएं ही पीपल का पेड़ उग जाने पर संभावित पितृ दोष से बचने के लिए व्यक्ति को तुरंत ही पितृ का तर्पण करना चाहिए।

पीपल के पौधे का क्या करें?

अपने-आप घर में उगे पीपल के पौधे को उसकी जगह से तुरंत हटा देना चाहिए। इसे हटाने के ठीक 45 दिन पहले तक इसमें प्रतिदिन जल जरूर अर्पित करें। साथ ही पूजा करें। इसके पश्चात ही 45 दिन पूरे होते ही इसे हटाकर किसी अन्य साफ़ जगह पर लगा देवें। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story