Neem Karoli Baba Suvichar: नेगेटिव विचारों से दूर रहेंगे हमेशा, गांठ बांध लें नीम करोली बाबा की ये बातें

Neem Karoli Baba thoughts to stay away from negative thoughts
X
बाबा नीम करोली ने अपने विचारों से लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
नीम करोली बाबा की पहचान आध्यात्मिक संत और गुरु के रूप में है। उत्तराखंड के नैनीताल में 'कैंची धाम' के नाम से उनका विश्वविख्यात आश्रम है, जहां दुनियाभर से बाबा के अनुयायी

Neem Karoli Baba Suvichar: नीम करोली बाबा की पहचान आध्यात्मिक संत और गुरु के रूप में है। उत्तराखंड के नैनीताल में 'कैंची धाम' के नाम से उनका विश्वविख्यात आश्रम है, जहां दुनियाभर से बाबा के अनुयायी प्रतिवर्ष पहुंचते है। बाबा नीम करोली ने 20वीं सदी में अपने विचारों से लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी जनमानस में फैले हुए है और अंधियारे जीवन को प्रकाशमय करने का काम कर रहे है। बाबा नीम करोली ने व्यक्ति को उसके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर करने का भी मूल मंत्र दिया, जो आज भी कारगर है। चलिए जानते है उसके बारे में-

नेगेटिव विचारों से दूर रहने के उपाय

  • - नीम करोली बाबा के मुताबिक, भले ही व्यक्ति स्वयं के लिए अगले 100 वर्ष की योजना बना लें। लेकिन वह इस बात से अनजान है कि, अगले पल उसके साथ क्या होने वाला है। इसलिए बाबा नीम करोली कहते थे कि, हर व्यक्ति को वर्तमान में जीना सीखना चाहिए और कल की फ़िक्र ईश्वर पर छोड़ देनी चाहिए।
  • - बाबा नीम करोली कहते थे कि, व्यक्ति को हर दूसरे व्यक्ति में अपने भगवान को देखना चाहिए। इसके अलावा यदि प्रत्यक्ष भगवान के दर्शन चाहते है, तो लोभ, लालसा और अपनी विलासिता संबंधी हर इच्छा को त्याग देना चाहिए।
  • - नीम करोली बाबा के मुताबिक, भगवान के प्रेम को छोड़कर इस संसार में सब कुछ अनित्य है। इसलिए भगवान सर्वसत्य है और वहीं आपके जीवन की बड़ा पार लगा सकता है। इसके अलावा आपको चोट देने वाले व्यक्ति से सलीके और प्रेम से वार्ता करो और दया-माफ़ी करो।
  • - बाबा नीम करोली कहा करते थे कि, दूसरों के प्रति दयाभाव रखने से मन को शांति का अनुभव होता है। साथ ही इससे मन में आ रहा क्रोध भी शीघ्र समापत होने लगता है। दरअसल, दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, सिर्फ एक ईश्वर ही है, जिसका प्रेम हमेशा रहेगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story