Neem Karoli Baba: व्यक्ति को निराशा में डुबो देती है उसकी अपनी ये 3 गलतियां, नीम करोली बाबा ने बताया

Life Lessons by Neem Karoli Baba : महान और चमत्कारी संत थे नीम करोली बाबा, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया। नीम करोली बाबा ने अपने अनुयायियों को भी हमेशा प्रेम, सेवा और ईश्वरभक्ति की सीख दी। भले ही आज बाबा नीम करोली शारीरिक रूप से हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में जाकर लोग उस महान शक्ति की अनुभूति कर सकते है। कैंची धाम भक्ति और आत्मिक शांति के अनुभव का केंद्र है।
कई दफा जीवन में ऐसा समय आता है, जब व्यक्ति स्वयं को कोसने लगता है। वह पूरी तरह से निराशा में घिर जाता है। ऐसी स्थिति में नीम करोली बाबा की बातें जीवन को एक नया दृष्टिकोण दिखाती है। बाबा की बातें व्यक्ति को आत्मबल प्रदान करती है। चलिए जानते है नीम करोली बाबा की उन्हीं सीखों के बारे में-
अच्छा जीवन जीने के लिए नीम करोली बाबा की सीखें
(Life Lessons by Neem Karoli Baba for a Good Life)
- अपनी असफलताओं का कारण मनुष्य स्वयं होता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतें होती है, जो उसे कभी लक्ष्य तक पहुंचने नहीं देती है। इस वजह से वह बार-बार असफलता देखता है। इसलिए व्यक्ति को अपनी उन्हीं आदतों की पहचान कर उन्हें सुधारना चाहिए।
- नीम करोली बाबा के अनुसार, क्रोध, अहंकार, आलस्य और असंयम मन्युष्य के जीवन में होने वाली प्रगति में बाधा उत्पन्न करते है। इस वजह से वह बार-बार असफल होता है और निराशा में डूब जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को आत्मचिंतन, प्रेम, धैर्य और स्वावलंबन से ही सफलता हासिल हो सकती है।
- ऐसे व्यक्ति जो हमेशा अपने किसी भी कार्य के लिए दूसरे पर निर्भर रहते है, वे अंदर तक स्वयं को कमजोर बना लेते है। इस तरह का मन्युष्य जीवन में कभी भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में मन्युष्य को आत्मविश्वास और अपने कर्मों पर भरोसा रखने से ही सफलता प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
