Neem Karoli Baba Mantra: किस्मत बदल देगा नीम करोली बाबा का ये महामंत्र, नहीं टिक पायेगा कोई भी संकट

Neem Karoli Baba Vichar
X
नीम करोली बाबा के अनुयायी उन्हें कलयुग में हनुमान अवतार के रूप में देखा करते थे।
नीम करोली बाबा की पहचान 20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु के रूप में है। भले ही आज उनकी उपस्थिति शारीरिक रूप में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।

Neem Karoli Baba Vichar: नीम करोली बाबा की पहचान 20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु के रूप में है। भले ही आज उनकी उपस्थिति शारीरिक रूप में नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। नीम करोली बाबा हनुमान जी के परम भक्त माने जाते थे। उनके अनुयायी बताते है कि, बाबा नीम करोली कई सिद्धियों के स्वामी भी थे, जिसका प्रमाण उनके द्वारा दिखाए गए चमत्कारों से मिलता है। आज लाखों की संख्या में उनके अनुयायी मौजूद है।

नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन प्रेम और सादगी के साथ व्यतीत किया। उनकी ईश्वर के प्रति गहरी-अटूट आस्था ने उन्हें जन-जन का न सिर्फ प्रिय बना दिया बल्कि भगवान स्वरुप पूजे भी गए। नीम करोली बाबा का हनुमान जी के प्रति प्रेम इतना अडिग था कि, लोगों ने उन्हें ही हनुमान जी का अवतार बता दिया। बाबा की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने के लिए आज भी लोग उत्तराखंड स्थित उनके कैंची धाम आश्रम पहुंचते है। यहां हनुमान जी का दिव्य मंदिर भी है।

बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल में कई हनुमान मंदिरों का निर्माण करवाया। हनुमान भक्ति में सदैव लीन रहे नीम करोली बाबा ने अपने ज्ञान से इस संसार में अलख जगाने का काम किया। उन्होंने कई उपदेश देने के साथ एक महामंत्र दिया, जो किसी भी व्यक्ति के दुखों का पलभर में अंत कर सकता है। जानते है-

नीम करोली बाबा का मंत्र
(Neem Karoli Baba Ka Mahamantra)

मैं हूं बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन।
करु विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।
श्रद्धा के यह पुष्प कछु, चरणन धरि सम्हार।
कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु, करि लीजे स्वीकार।।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story