Logo
election banner
May Panchank 2024: हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार मई महीने में पंचक की शुरुआत 2 मई को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन 6 मई को शाम 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता।

May Panchank 2024: सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त को काफी महत्त्व दिया जाता है। कहते है शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में न सिर्फ शुभ बल्कि अशुभ मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है। यहां हम मई 2024 के महीने में आने वाले अशुभ मुहूर्त के बारे में बात करेंगे, जिसमें मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस अशुभ मुहूर्त को ज्योतिष में 'पंचक' भी कहते है। 

पंचक पांच दिनों का होता है, जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जा सकते। हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार मई महीने में पंचक की शुरुआत 2 मई को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन 6 मई को शाम 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता। इस अवधि के दौरान मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और एकादशी का पर्व भी आ रहा है। चलिए जानते है पंचक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए- 

पंचक में नहीं करने वाले काम 
(Panchak me Nahi Karne Vale Kaam) 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक दिवस में घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इस दौरान घर की छत ढलाई भी अशुभ मानी गई हैं। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक दिवस में बहु या बेटी की विदाई करना अशुभ माना गया है। इससे भविष्य में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक दिवस में भूलकर भी नई खाट अथवा पलंग नहीं बनवाना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। 

पंचक के प्रकार 
(Panchak ke Prakar) 

सनातन धर्म में पंचक 5 प्रकार के बताये गए हैं। इसमें सोमवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को 'राज पंचक', मंगलवार और गुरुवार को शुरू होने वाले पंचक को 'अग्नि पंचक', शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को 'चोर पंचक', शनिवार को शुरू होने वाले पंचक को 'मृत्यु पंचक' और रविवार को शुरू होने वाले पंचक को 'रोग पंचक' के नाम से जाना जाता है। मई 2024 में 2 मई गुरूवार से पंचक शुरू हो रहा है, इसलिए इसे 'अग्नि पंचक' कहा जाएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487