Mangalwar Ka Rashifal: जिन 2 राशियों के स्वामी है मंगलदेव, जानें कैसा रहेगा उनके लिए 17 दिसंबर का दिन

Mangalwar 17 December 2024 Ka Rashifal
X
राशिचक्र की दो चुनिंदा राशियां मेष और वृश्चिक...दोनों के ही स्वामी मंगल ग्रह है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ऊर्जा, साहस और कार्यवाही के कारक ग्रह है। राशिचक्र की दो चुनिंदा राशियां मेष और वृश्चिक...दोनों के ही स्वामी मंगल ग्रह है। इन दोनों ही राश

Mangalwar 17 December 2024 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ऊर्जा, साहस और कार्यवाही के कारक ग्रह है। राशिचक्र की दो चुनिंदा राशियां मेष और वृश्चिक...दोनों के ही स्वामी मंगल ग्रह है। इन दोनों ही राशि के जातकों पर मंगल देव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। अभी साल 2024 का अंतिम महीना चल रहा है और इस महीने का तीसरा मंगलवार 17 दिसंबर को पड़ रहा है। ऐसे में जानते है मेष और वृश्चिक जातकों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल -17 दिसंबर 2024 मंगलवार
(Mesh Rashifal 17 December 2024)

मंगल स्वामी के सानिध्य में मेष राशि के जातक ऊर्जा और साहस से भरपूर होते है। ये जातक मेहनती और प्रतिस्पर्धी स्वभाव के होते है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन जातकों के लिए 17 दिसंबर मंगलवार का दिन चौंकाने वाला रह सकता है। इन जातकों को मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे स्वयं का और परिवार का मन प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि, इन जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा क्लेश की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशिफल -17 दिसंबर 2024 मंगलवार
(Vrishchik Rashifal 17 December 2024)

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के स्वामी भी मंगल है। इन जातकों के लिए 17 दिसंबर 2024 मंगलवार का दिन औसत ही रहने वाला है। इन जातकों के दिन की शुरुआत रुक-रुक कर होने वाली है। कार्य सारे पूरे होंगे, लेकिन समय लग सकता है। इस दिन पेरेंट्स की सेहत को लेकर चिंता में जा सकते है। दूसरी तरह व्यापार की दृष्टि से लंबी यात्रा करने का योग बन रहा है। इसके अलावा धन निवेश और मनचाही नौकरी के साथ धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story