Logo
election banner
Friday Astro Tips: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूजा और उपवास का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान आवश्यक रूप से रखना चाहिए। यदि आप इनका ध्यान नहीं रखते है, तो आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी होगी।

Friday Astro Tips: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मातारानी के लिए उपवास रखने और विधि-विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। इस दिन पूजा और उपवास का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान आवश्यक रूप से रखना चाहिए। यदि आप इनका ध्यान नहीं रखते है, तो आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी होगी। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे काम है जिन्हें करने की मनाही होती हैं। उन कामों को यदि भूल से आप करते हैं तो आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप नहीं चाहते कि, महालक्ष्मी आपसे नाराज हो तो नीचे दी गई बातों को अपने जीवन में हमेशा अमल में रखें। 

इन चीजों को शुक्रवार को भूलकर भी न करें- 
(Shukrawar Ko Nahi Karne Vale Kaam) 

- शुक्रवार के दिन घर को गंदा न रखें। विशेष तौर पर मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए आपको घर की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। 

- शराब और मांसाहार पूजा-पाठ में निषेध माने जाते हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन मादक पदार्थों का सेवन न करें, मां लक्ष्मी नाराज होती है। 

- शुक्रवार के दिन चीनी अथवा शक्कर का दान या उधार नहीं करें। इससे शुक्र कमजोर होता हैं और मां लक्ष्मी समृद्धि और वैभव छीन लेती है। 

- शुक्रवार के दिन उधार लिए पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से महालक्ष्मी रूठ जाती है और परिवार में तंगहाली और अशांति आती है। 

- शुक्रवार के दिन घर में लड़ाई झगड़ों से बचें और वाणी पर संयम रखें। ऐसा नहीं करने पर मां लक्ष्मी नाराज होती है और घर से खुशियां चली जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487