Logo
election banner
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह 19 मई को मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, यहां पहले से ही उन्हें देवगुरु बृहस्पति विराजमान मिलेंगे। गुरु और शुक्र के इस मिलन से राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र गोचर के प्रभाव के चलते 3 राशियों की तरक्की के द्वार खुलने वाले है।

Shukra Gochar 2024: हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते है। इसी कड़ी में सुख-सुविधाओं के दाता शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह 19 मई को मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, यहां पहले से ही उन्हें देवगुरु बृहस्पति विराजमान मिलेंगे। गुरु और शुक्र के इस मिलन से राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के निर्मित होने पर शुक्र गोचर के प्रभाव के चलते 3 राशियों की तरक्की के द्वार खुलने वाले है। 

वृषभ राशि
(Vrashabh Rashi) 

शुक्र ग्रह के मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते वृषभ राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इन जातकों को करियर में ग्रोथ प्राप्त होगी और पारिवारिक संबंध भी पहले से अधिक मजबूत होंगे। दूर की यात्रा की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्तिथि बन सकती है, इसलिए धैर्य का परिचय देवें जोकि काफी काम आएगा। यह समय पार्टनर की बातों को ध्यान से ससमझने का है। 

कर्क राशि
(Kark Rashi) 

वृष राशि में शुक्र गोचर से कर्क राशि के जातकों को खूब लाभ होने वाला है। इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी की भी संभावना बन रही है। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। विवाहित जातकों में कुछ समय से चल रही अनबन अब दूर होगी। यह समय अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने का है। 

वृश्चिक राशि
(Vraschik Rashi) 

शुक्र गोचर का लाभ वृश्चिक राशि के लोगों को जबरदस्त तरीके से मिलने वाला है। इन जातकों को जीवन में एक नहीं कई सारे शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए निवेश के लिहाज से भी समय बेहतर रहने वाला है, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आमदनी के नए-नए सोर्स तैयार होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विवाहित लोगों के जीवन में मधुरता आएगी। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

jindal steel Ad
5379487