Ram Navami 2024: राम नवमी पर मालामाल होंगे 3 राशियों के लोग! इस दुर्लभ संयोग की वजह से प्रसन्न है श्री राम

Lucky Rashi Durlabh Sanyog Ram Navami 2024
X
भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में हुआ था।
इस वर्ष 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामायण के अनुसार, भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर

Durlabh Sanyog Ram Navami 2024: इस वर्ष 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामायण के अनुसार, भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में हुआ था। प्रतिवर्ष इसी तिथि पर रामनवमी का धार्मिक पर्व हर्ष से मनाया जाता है। यह दिन चैत्र नवरात्री का आखिरी दिन भी होता है। ज्योतिष की माने तो इस बार रामनवमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है, जैसा कि त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय बना था। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि, इस दुर्लभ संयोग का सीधा-सीधा लाभ कुछ राशियों के जातकों को मिलेगा।

राम नवमी 2024 पर दुर्लभ संयोग

17 अप्रैल, बुधवार राम नवमी के दिन चंद्रमा कर्श राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं, सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे। साथ ही वे दशम भाव में रहेंगे। इस दिन 'गजकेसरी योग' भी बन रहा है। त्रेता युग में प्रभु राम के जन्म के समय में भी सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होने के साथ-साथ दशम भाव में थे।

मेष राशि

इस राशि के जातकों पर रामनवमी के दिन प्रभु राम की विशेष कृपा रहेगी। मेष राशि में स्वंय सूर्यदेव के साथ देवगुरु बृहस्पति विराजित है। इसलिए जातकों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए रामनवमी बहुत ही शुभ रहने वाली है। जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल हो सकती है। रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। संपत्ति की खरीदारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों पर रामनवमी के दिन विशेष कृपा रहेगी। जातक हर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। काफी समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। कारोबार में आय के स्रोत बढ़ने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story