Surya Shani Yuti 2025: ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपने पुत्र कर्मफलदाता शनिदेव के साथ युति करने जा रहे है। दोनों ग्रह नए साल 2025 की शुरुआत में एक ही राशि में रहकर योग बना रहे है। दरअसल, सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और शनिदेव पहले ही वही विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। यह युति पूरे राशिचक्र को प्रभावित करेगी, जिसमें से 3 राशि के लोग अधिक लाभान्वित होंगे। चलिए जानते है-
सिंह राशिफल -सूर्य शनि युति 2025
(Singh Rashifal Surya Shani Yuti)
सूर्य-शनि की युति सिंह राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। इस युति के शुभ प्रभाव से सिंह जातकों को करियर में सुखद परिणाम मिलेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाहित लोगों के लिए काफी अच्छा समय रहेगा। कुंवारों के लिए विवाह प्रस्ताव रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
वृष राशिफल -सूर्य शनि युति 2025
(Vrish Rashifal Surya Shani Yuti)
सूर्यदेव और शनिदेव की युति से वृष राशि के जातक लाभान्वित होंगे। इन जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही राजनीति अथवा सामाजिक स्तर पर बड़े पद पर आसीन हो सकते है। कारोबार में बड़े प्रस्ताव मिल सकते है। परिवार का माहौल खुशमय रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे।
मेष राशिफल -सूर्य शनि युति 2025
(Mesh Rashifal Surya Shani Yuti)
मेष राशि के जातकों के जीवन में सूर्य-शनि की युति गहरा प्रभाव छोड़ेगी। इन जातकों की आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पुराने कर्ज चुकने से राहत महसूस करेंगे। सूर्य-शनि कृपा से जीवन में चल रही व्यक्तिगत और प्रोफेशनल ..सभी तरह की चुनौतियों से निपटने में सफल रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।









