Shadashtak Yoga 2025: सूर्य-गुरु और शुक्र बना रहे षडाष्टक योग, इन 3 राशियों का बदल जाएगा जीवन

Lucky Horoscope Surya Guru Shadashtak Yoga 2025
X
देवगुरु बृहस्पति सूर्यदेव के साथ मिलकर 'षडाष्टक योग' निर्मित कर रहे हैं।
ज्योतिष के मुताबिक, अगले साल 2025 की शुरुआत में ही कई ग्रहों और नक्षत्रों के स्थान परिवर्तित हो रहे है। नए साल की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति सूर्यदेव के साथ मिलकर

Surya Guru Shadashtak Yoga 2025: ज्योतिष के मुताबिक, अगले साल 2025 की शुरुआत में ही कई ग्रहों और नक्षत्रों के स्थान परिवर्तित हो रहे है। नए साल की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति सूर्यदेव के साथ मिलकर 'षडाष्टक योग' निर्मित कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति दैत्य गुरु शुक्रदेव के साथ युति करेंगे। देवगुरु की इन दोनों गतिविधियों के चलते सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 3 राशियां भाग्यशाली रहेंगी। चलिए जानते है उनके बारे में-

मेष राशिफल - सूर्य गुरु षडाष्टक योग 2025
(Mesh Rashifal Surya Guru Shadashtak Yog)

मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का यह परिवर्तन काफी लाभकारी रहने वाला है। इन जातकों के लिए गुरु-शुक्र का षडाष्टक योग मंगल करने वाला रहेगा। साथ ही इन जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी और कारोबार में चल रही आर्थिक तंगी दूर होगी। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल- सूर्य गुरु षडाष्टक योग 2025
(Singh Rashifal Surya Guru Shadashtak Yog)

सिंह राशि के लिए षडाष्टक योग कई शुभ सूचनाएं लेकर आने वाला है। इन जातकों को अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि में बढ़ावा होगा। रुपये-पैसे की तंगी दूर होने और आमदनी बढ़ने से आर्थिक मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा।

धनु राशिफल -सूर्य गुरु षडाष्टक योग 2025
(Dhanu Rashifal Surya Guru Shadashtak Yog)

षडाष्टक योग के शुभ प्रभाव से धनु राशि के जातकों को काफी लाभ होने वाला है। इन जातकों को करियर, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी। ये जातक जीवन में चल रही कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story