Surya Gochar 2024: सूर्यदेव 15 दिसंबर को करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का चमकने लगेगा भाग्य

Lucky Horoscope Surya Gochar 15 December 2024
X
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक विराजमान रहेंगे। देव गुरू बृहस्पति की राशि

Surya Gochar December 2024: ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 दिसंबर की रात्रि 9 बजकर 56 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस राशि में 14 जनवरी 2025 तक विराजमान रहेंगे। देव गुरू बृहस्पति की राशि धनु में पहुंचने के बाद सूर्यदेव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएंगे। राशिचक्र की 3 चुनिंदा ऐसी राशियां है, जिन्हें सूर्य के इस गोचर से सूर्यदेव के साथ-साथ देव गुरू बृहस्पति का भी आशीर्वाद मिलेगा। चलिए जानते है-

कुंभ राशिफल -सूर्य गोचर दिसंबर 2024
(Kumbh Rashifal Surya Gochar December)

सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। इन जातकों का विदेश जाने का सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। साथ ही कारोबार और नौकरी में तरक्की से आर्थिक मजबूती मिलेगी। विवाहित जातक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर शुभ सूचनाएं प्राप्त करेंगे।

सिंह राशिफल - सूर्य गोचर दिसंबर 2024
(Singh Rashifal Surya Gochar December)

15 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि में पहुंचते ही सिंह राशि की बल्ले-बल्ले होने वाली है। इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए काई चमत्कारिक तरीके से शीघ्र पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के द्वार खुलने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सकारात्मक सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशिफल -सूर्य गोचर दिसंबर 2024
(Mithun Rashifal Surya Gochar December)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। इन जातकों को कठिन से कठिन कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी को संभालना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग में अच्छा समय रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story