Shani Budh Yuti 2025: नए साल में शनि और बुध बना रहे दुर्लभ योग, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Lucky Horoscope Shani Budh Yuti January 2025
X
ग्रहों के राजकुमार बुध 30 साल बाद शनिदेव के साथ युति करने जा रहे है।
ग्रहों के राजकुमार बुध 30 साल बाद शनिदेव के साथ युति करने जा रहे है। नए साल 2025 में दोनों ग्रह 19 जनवरी को रात 9 बजकर 58 मिनट से 60 डिग्री पर होंगे। इसकी वजह से त्रि-एका

Shani Budh Yuti 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 30 साल बाद शनिदेव के साथ युति करने जा रहे है। नए साल 2025 में दोनों ग्रह 19 जनवरी को रात 9 बजकर 58 मिनट से 60 डिग्री पर होंगे। इसकी वजह से त्रि-एकादश योग बनेगा, जो तीन चुनिंदा राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। वैसे तो शनि-बुध की युति किसी न किसी तरह से सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगी। लेकिन तीन भाग्यशाली राशियां है, जिन्हें इस युति से धनलाभ और भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ राशिफल -शनि बुध युति जनवरी 2025
(Kumbh Rashifal Shani Budh Yuti 2025)

शनि बुध युति के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के जातक लाभान्वित रहेंगे। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। इसके अलावा पुराना निवेश फायदा दे सकता है।

मकर राशिफल -शनि बुध युति जनवरी 2025
(Makar Rashifal Shani Budh Yuti 2025)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि बुध युति सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। लेखन, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े जातक अधिक लाभान्वित होंगे। इन्हें करियर में ग्रोथ के अवसर मिलेंगे। कानूनी मुकदमों में सफलता हासिल होगी। शनिदेव की कृपा से कई बिगड़े काम बनने लगेंगे।

मेष राशिफल -शनि बुध युति जनवरी 2025
(Mesh Rashifal Shani Budh Yuti 2025)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि और बुध की युति लाभकारी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही शेयर बाजार में किया हुआ पुराना निवेश लाभ दे सकता है। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से खुश रहेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story