Logo
election banner
Lord Rama Unique Names: इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल, बुधवार को मनाई जा रही है। वैदिक पंचाग के अनुसार रामनवमी का दिन एक शुभ मुहूर्त है। यदि इस दिन किसी परिवार में बालक का जन्म होता है, तो उसका नाम प्रभु श्री राम से जोड़कर रखा जा सकता है।

Lord Rama Unique Names: अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब एक बार फिर पूरा देश राममयी होने वाला है। इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल, बुधवार को मनाई जा रही है। इस दिन अयोध्या में रामलला का सूर्य अभिषेक होने वाला है, जिसके लिए मंदिर में भव्य स्तर पर तैयारियां चल रही है। इस बीच हम बात कर रहे है भगवान राम के उन सुंदर और आकर्षक नामों की, जिन्हें आप अपने न्यू बॉर्न बेबी के लिए रख सकते है। 

वैदिक पंचाग के अनुसार रामनवमी का दिन एक शुभ मुहूर्त है। यदि इस दिन किसी परिवार में बालक का जन्म होता है, तो उसका नाम प्रभु श्री राम से जोड़कर रखा जा सकता है। अधिकतर पेरेंट्स में यही चाहत होती भी है। ऐसे में हम आपको प्रभु राम के अन्य भव्य नामों के बारे में बता रहे है- 

आयाश (अर्थ- भगवान का तोहफा), अश्विक (अर्थ-धन्य और विजयी), अवयुक्त (अर्थ-क्लीयर माइंड), आरव (अर्थ-शांत), अयान (अर्थ-भगवान का तोहफा)

जनार्दन (अर्थ-जनार्दन का मतलब दूसरों की मदद करने वाला), आदिपुरुष (अर्थ-भगवान को आदिपुरुष के नाम से भी जाना जाता है)

रिहान (अर्थ-भगवान विष्णु), ईवान (अर्थ-भगवान), आयांश (अर्थ-भगवान का तोहफा), शरविल (अर्थ-भगवान कृष्ण), कृषव (अर्थ-भगवान कृष्ण और शिव)

दर्श (अर्थ-भगवान कृष्ण), मानविक (अर्थ-बुद्धिमान और दयालु दिल), श्रीयान (अर्थ-नारायण और श्रीमन को मिल कर बना नाम), अध्रिथ (अर्थ-भगवान विष्णु)

अविराज (अर्थ-सूरज की तरह चमकने वाला), जैत्र (अर्थ-जीत और विजय का प्रतीक), शूर (अर्थ-साहसी और बहादुर)

भगवान राम के अन्य नाम 

रामनवमी पर जन्मे भाग्यशाली बच्चों के नाम प्रभु श्री राम के नाम पर रखने का विचार कर रहे है, तो आप रघुनंदन, रमण, रामरज, रामकिशोरे, रामजी, रमित, रमेश, रामदेव, रामदास, रामचरण, रामचंद्रा, रामाया, रामानंद, रमोजी अदि नामों में से भी किसी एक नाम का चुनाव कर सकते है। 

5379487