Ketu Gochar 2025: मायावी ग्रह केतु करेगा 18 महीने बाद इस राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत

Ketu Gochar May 2025 Impact on Zodiac Sign in Hindi
X
केतु का सिंह राशि में गोचर 3 राशि वालों के लिए नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा।
ज्योतिष अनुसार केतु एक मायावी ग्रह है। जब भी केतु अपनी राशि बदलता है, तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। किसी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अच्छा होता है, तो किसी-किस

Ketu Gochar May 2025 Horoscope: ज्योतिष अनुसार केतु एक मायावी ग्रह है। जब भी केतु अपनी राशि बदलता है, तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। किसी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अच्छा होता है, तो किसी-किसी पर बुरा। इसी कड़ी में केतु ग्रह पूरे 18 महीने बाद यानी 18 मई 2025, रविवार के दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। केतु का सिंह राशि में गोचर 3 राशि वालों के लिए नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। इन जातकों को गोचर अवधि तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते है उन समस्याओं और उन 3 राशियों के बारे में-

मेष राशिफल मई 2025 केतु गोचर
(Ketu Gochar Rashifal 18 May 2025)

केतु का सिंह राशि में प्रवेश मेष जातकों के लिए बिल्कुल भी सुखद रहने वाला नहीं है। इन जातकों के लिए यह समय समस्याओं से उलझा हुआ रह सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में इन जातकों को दबाब का अहसास होगा, जो मानसिक तनाव का कारण बनेगा। कारोबार में सोच-समझकर फैसले लेना सही रहेगा।

कुंभ राशिफल मई 2025 केतु गोचर
(Ketu Gochar Kumbh Rashifal 2025)

कुंभ राशि वालों के लिए केतु का सिंह राशि में प्रवेश नुकसान करवा सकता है। इन जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। कुछ जरुरी कार्यों में देरी से परेशान हो सकते है। विवाहित दंपत्ति के बीच वाद-विवाद होने की प्रबल संभावना रहेगी। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना सही होगा।

सिंह राशिफल मई 2025 केतु गोचर
(Ketu Gochar Singh Rashifal 2025)

केतु का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है। ऐसे में इसका सबसे अधिक बुरा प्रभाव भी इसी राशि के लोगों को झेलना होगा। केतु इन जातकों के निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न करेगा। यह समय बहुत उतार-चढ़ाव के साथ निकलने वाला है। यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story