Logo
election banner
Kainchi Rakhne ka Vastu Tips: वास्तु शास्त्र कहता है कि, यदि आपके घर में कैंची रखने की दिशा गलत है तो आपके जीवन से परेशानियां कभी ख़त्म नहीं होती है। हैरानी की बात तो यह है कि आप इन परेशानियों की वजह समझ भी नहीं पाते है। कैंची की गलत दिशा सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

Kainchi Rakhne ka Vastu Tips: हर घर-परिवार में छोटी-बड़ी चीज को रखने के लिए एक उचित जगह होना जरुरी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी चीज की नियत जगह नहीं है, तो यह मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों की वजह बन सकती है। इन्हीं चीजों में से एक है कैंची। अक्सर घर में हम कैंची को कहीं भी रख देते है, लेकिन यह गलत है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, कैंची को रखने के भी एक नियत दिशा होती है, जिसका पालन जरुरी है। 

वास्तु शास्त्र कहता है कि, यदि आपके घर में कैंची रखने की दिशा गलत है तो आपके जीवन से परेशानियां कभी ख़त्म नहीं होती है। हैरानी की बात तो यह है कि आप इन परेशानियों की वजह समझ भी नहीं पाते है। बताया जाता है कि, कैंची की गलत दिशा आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। साथ ही यह घर में बच्चों पर भी विपरीत असर डालती है और परिवार में आर्थिक नुकसान देती है। चलिए जानते है कैंची से जुड़ी वास्तु जानकारी विस्तार से- 

कैंची धारदार वस्तु है जो केतु का प्रतीक है, यदि कुंडली में केतु खराब है तो घर में धारदार नोंकदार चीजों को सही दिशा में रखना आवश्यक हो जाता है। धार और नोंक वाली चीज कोई भी हो, उसे रखने की एक नियत दिशा होती यही। जंग लगी चीजों को घर में रखने से कुंडली में केतु की स्तिथि बिगड़ती ही है। 

कैंची रखने की सही दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैंची रखने की सही दिशा दक्षिण पश्चिम होती है। कैंची के अलावा अन्य धारदार चीज, नुकीली चीज, टूल बॉक्स आदि भी इसी दिशा में रखने चाहिए। इन सब चीजों को किसी बॉक्स में ढंककर रखना ही बेहतर रहता है। यदि घर में जगह नहीं है तो आप इन्हें उत्तर पश्चिम में रख सकते है। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि, इसे कभी भी लटकाकर नहीं रखना चाहिए। इसका आशय है कि उसकी नोंक लटकी हुई नहीं होनी चाहिए। 

5379487