Numerology horoscope: साल 2025 मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा? 6, 15 और 24 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल 

mulank 6 ka varshik rashifal 2025, number 6 Horoscope 2025
X
 मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
Numerology horoscope 2025: नया साल 2025 कैसा रहेगा? ये एक सवाल हर किसी के जेहन में रहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, गुजरा साल शनि प्रधान था, ये साल मंगल प्रधान है। ऐसे में हम यहां मूलांक 1-9 का अलग-अलग वार्षिक राशिफल दे रहे हैं। आज जानिए मूलांक-6 के बारे में। 

Numerology horoscope 2025: हर साल नव वर्ष शुरू होते ही लोगों के मन में जिज्ञासाएं होती हैं कि यह वर्ष हमारे जीवन में किस प्रकार की उपलब्धियां लेकर आएगा। शादी, शिक्षा, प्रेम-प्रसंग, कैरियर आदि में यह वर्ष कैसा रहेगा। आईए जानते हैं मूलांक 6 के लिए वर्ष 2025 कैसा रहने वाला है।

जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को होता है उनका मूलांक संख्या 6 होता है। आइए जानते हैं डॉ. गौरव कुमार दीक्षित पीएचडी (गोल्ड मेडलिस्ट),ज्योतिषाचार्य/न्यूमेरोलोजिस्ट/वास्तु विशेषज्ञ/टैरो कार्ड रीडर के माध्यम से मूलांक 6 वालों का वार्षिक भविष्यफल।

ये भी पढ़ें: साल 2025 मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा? 5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल

व्यावसाय (Numerology horoscope 2025): व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष 2025 मूलांक 6 के जातकों के लिए मध्यम सिद्ध होने वाला है इस वर्ष बहुत अधिक मेहनत के बाद काम परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। महिलाओं से संबंधित चीजों की कार्य करने वाले लोगों के लिए यह वर्ष ठीक है।

ये भी पढ़ें: साल 2025 मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा? 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल

हेल्थ (Numerology horoscope 2025): स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से इस वर्ष आपके मन में अत्यधिक मानसिक अस्थिरता और उलझन रह सकती है जिससे आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। गुप्त रोग, फेफड़ों में समस्या, नर्वस सिस्टम, धात रोग आदि समस्याएं आपको समय-समय पर दिक्कत दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें: साल 2025 मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा? 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल

आर्थिक (Numerology horoscope 2025): वर्ष 2025 के मध्य में मूलांक 6 के जातकों के लिए उन्नति के थोड़े अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है।

प्रेम एवं दांपत्य जीवन (Numerology horoscope 2025): ईगो और मानसिक थकान की वजह से प्रेम संबंधों में आपसी मतभेद बना सकते हैं। किसी पुरानी प्रेमी अथवा प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। लव अफेयर्स में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल

शिक्षा (Numerology horoscope 2025): मूलांक 6 के जातक के वर्ष 2025 में मानसिक थकान एवं लापरवाही की वजह से उनकी शिक्षा में अवरोध पैदा होंगे। लापरवाही से बचें।

ये भी पढ़ें: मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल ? 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में लोगों का वार्षिक राशिफल

उपाय (Numerology horoscope 2025): वर्ष 2025 में मूलांक 6 की जातक मां दुर्गा की पूजा करें। नियमित रूप से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आरती पूजन करें। मंगल ग्रह को शांत रखने के लिए मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story