Logo
19 December 2024 Horoscope: धनु और मीन राशि के स्वामी होने के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी कहे जाते है। ऐसे में आज 19 दिसंबर 2024, गुरुवार को बृहस्पति स्वराशि धनु और मीन पर कितने मेहरबान रहेंगे। चलिए जानते है-

Guruwar 19 December 2024 Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह है। बृहस्पति को ज्ञान, संतान, शिक्षा, धर्म, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि जैसे तमाम कार्यों का कारक ग्रह कहा जाता है। धनु और मीन राशि के स्वामी होने के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी कहे जाते है। कोई भी ग्रह जिन-जिन राशियों का स्वामी होता है, उसके जातकों पर उसकी हमेशा विशेष कृपा रहती है। ऐसे में आज 19 दिसंबर 2024, गुरुवार को बृहस्पति स्वराशि धनु और मीन पर कितने मेहरबान रहेंगे। चलिए जानते है- 

आज 19 दिसंबर 2024 का धनु राशिफल
(Aaj Ka Dhanu Rashifal 19 December 2024)

आज देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते है। इन जातकों की सेहत की स्थिति पहले से बेहतर होने लगेगी। इसके अलावा विवाहित धनु जातकों को जीवनसाथी की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप देखेंगे कि कई कार्य आसान हो गए है। आज के दिन जरूरतमंदों की मदद करने से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ज्योतिष सलाह है कि, आज गुरुवार को आप सिर्फ अपने कार्य पर निष्ठा से लगे रहे, लाभान्वित अवश्य होंगे। 

आज 19 दिसंबर 2024 का मीन राशिफल
(Aaj Ka Meen Rashifal 19 December 2024)

मीन राशि के जातकों पर आज भी स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति मेहरबान रहेंगे। गुरु की कृपा से इन जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से कोई बीमारी चली आ रही है, तो उसमें आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज का दिन पूरी तरह आपका है, भाग्य साथ देगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को पैसे की बचत करनी होगी, अन्यथा भविष्य में परेशानियां आ सकती है। भोलेनाथ की पूजा से आपका दिन अच्छा बनेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487