Govardhan Puja 2024: कब होगी गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Govardhan Puja 2024 Date Shubh Muhurat aur Puja Vidhi
X
गोवर्धन पूजा प्रतिवर्ष कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को की जाती है।
गोवर्धन पूजा प्रतिवर्ष कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को की जाती है। दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला यह पर्व काफी विशेष है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और प्रकृति के

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा प्रतिवर्ष कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि को की जाती है। दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला यह पर्व काफी विशेष है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और प्रकृति के प्रतीक के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का विधान है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन नहीं बल्कि तीसरे दिन की जानी है। दरअसल, ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष गोवर्धन पूजा की उदयातिथि 2 नवंबर 2024 शनिवार को पड़ रही है।

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 1 नवंबर शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 2 नवंबर देर रात 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि पर नजर डालें तो गोवर्धन पूजा के लिए सही तिथि 2 नवंबर ही रहेगी। इसलिए गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को होगी।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2024
(Govardhan Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गोवर्धन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इनमें से पहला मुहूर्त 2 नवंबर सुबह 6:34 से सुबह 8:46 तक, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 3:23 से शाम 5:35 तक और तीसरा और अंतिम शुभ मुहूर्त शाम 5:35 से शाम 6:01 मिनट तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा 2024 विधि
(Govardhan Puja Vidhi)

  • - सर्वप्रथम सुबह स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • - अब घर के मंदिर को स्वच्छ करें और पूजा स्थल पर बैठ जाएँ।
  • - अब एक छोटी चौकी लेकर उसपर गोवर्धन की मूर्ति स्थापित करें।
  • - गोवर्धन की मूर्ति को पंचामृत से स्नान करवाएं और वस्त्र अर्पित करें।
  • - अब गोवर्धन की मूर्ति को फूलों से सुसज्जित करें और धूप-दीप प्रज्ज्वलित करें।
  • - इसके बाद मूर्ति के सामने भोग चढ़ाएं और फिर आरती उतारें।
  • - अंत में मूर्ति की परिक्रमा करें और सभी में प्रसाद वितरण करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story