Govardhan Puja 2024: कब है गोवर्धन पूजा? नोट करें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि

Govardhan Puja 2024 Date Shubh Muhurat aur Puja Vidhi
X
प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की जाती है।
इस वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की जाती है। यह पर्व पांच

Govardhan Puja 2024: इस वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की जाती है। यह पर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान चला आ रहा है। कहा जाता है कि, इस दिन श्री हरि गोपाल कृष्ण की पूजा करने से साधकों के जीवन से समस्त दुःख दूर होते है। चलिए वैदिक पंचांग से जानते है इस वर्ष गोवर्धन पूजा की सही तिथि, सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

गोवर्धन पूजा 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर 2024 शुक्रवार को सायं 06 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को की जायेगी।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024

ज्योतिष के अनुसार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक है। इसके पश्चात दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 35 मिनट का शुभ मुहूर्त है। इन दोनों शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

गोवर्धन पूजा विधि

गोवर्धन पूजा वाले दिन सुबह उठकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाएं। इस प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित करें। अब गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा करें। भगवान को फल, जल, दीपक, धूप आदि अर्पित करें। अब कढ़ी और अन्नकूट चावल का भोग लगाएं। साथ ही गाय, बैल और भगवान विश्वकर्मा की पूजा इस दिन अवश्य करें। अब गोवर्धन पर्वत की सात परिक्रमा करें और हाथ में जल लेकर मंत्र जाप करें। अब अंत में गोवर्धन पर्वत की आरती उतारें और अपनी पूजा को विराम देवें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story