Gau Pujan Ke Fayde: किस्मत चमका देंगे गौ माता से जुड़े ये चमत्कारी उपाय! हर रोज करें ये छोटे से काम

Gau Pujan Ke Fayde
X
सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है।
सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में गौ माता की पूजा करने का

Gau Pujan Ke Fayde: सनातन धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में गौ माता की पूजा करने का विधान रहा है। देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन में निकली गाय को बेहद पवित्र पशु माना जाता है। उसी समय से गाय की पूजा होती रही है। कई लोग नहीं जानते कि, गाय माता का आशीर्वाद अथवा उनकी कृपा कैसे प्राप्त करें। चलिए यहां जानते है -

ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए गौ माता का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ माता को रोटी के साथ गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है। कहते है, ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में लगा ग्रह दोष दूर होता है। साथ ही उसके जीवन की तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती है। गाय के गले और पीठ को सहलाने से भी गौ माता का आशीर्वाद मिलता है।

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए गौ माता का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति प्रतिदिन खुद खाना खाने से पहले बने हुए खाने में से पहला निवाला गौ माता को खिलाता है, वह शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर होती है। कुंडली दोष दूर करने के लिए गौ माता को हरा चना खिलाना भी लाभप्रद होता है।

घर में सकारात्मकता के लिए गौ माता का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में गौ माता की तस्वीर रखना शुभ होता है। ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते है। गौ माता की तस्वीर घर के मंदिर में रखे होने से परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है। प्रतिदिन तस्वीर की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story