Diwali 2024: छछूंदर या उल्लू के दिवाली पर दर्शन हैं शुभ, धर्म शास्त्रों से जानें इसके पीछे का रहस्य

Diwali par ullu ka chachundar dekhne ka arth
X
दिवाली पर छछूंदर या उल्लू के दर्शन होना बेहद शुभ माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर छछूंदर या उल्लू के दर्शन होना बेहद शुभ माना गया है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे क्या संकेत हमें मिलते है ..यह जानना भी

Diwali Par Ullu Dekhna: दिवाली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। पांच दिवसीय यह दीपोत्सव कई मायनों में ख़ास है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर छछूंदर या उल्लू के दर्शन होना बेहद शुभ माना गया है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके पीछे क्या संकेत हमें मिलते है ..यह जानना भी बहुत जरुरी है। चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से-

दिवाली पर छछूंदर दिखने का मतलब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर छछूंदर दिखना बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों में छछूंदर का संबंद्ध धन के देवता कुबेर जी से माना गया है। कुबेरदेव को मां लक्ष्मी का भाई बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि दिवाली के दिन आपको छछूंदर के दर्शन होते है तो इसके पीछे का अर्थ है कि, कुबेरदेव आपसे प्रसन्न है और आपके घर-परिवार में अपना स्थान सुनिश्चित करने आये है। आशय है कि, यह संकेत आपके अच्छे दिनों की शुरुआत है।

दिवाली पर उल्लू दिखने का मतलब

धर्म शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन यदि आपको उल्लू के दर्शन होते है तो यह शुभ संकेत है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। कहा जाता है कि, यदि आपको दिवाली पर उल्लू के दर्शन होते है, तो समझ लीजिये आपकी गरीबी अब दूर होने वाली है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा फैलने वाली है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story