Chandra Gochar 2025: आज 1 मई से खुलेगी इन 2 राशि वालों की किस्मत, चंद्र देव के गोचर से दूर होंगी परेशानियां

Chandra Gochar 2025 Impact on Zodiac Sign : आज से मई का महीना प्रारंभ हो चुका है। ज्योतिषीय दृष्टि से मई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिससे संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित रहेगा। इसी कड़ी में मई की पहली तारीख को यानी आज 1 मई 2025 गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान चंद्र देव वृषभ राशि से निकल मिथुन में गोचर करेंगे।
ज्योतिष के अनुसार, चंद्र देव मिथुन राशि में सिर्फ 2 ही दिन रहने वाले है। इसके बाद चंद्र देव का कर्क राशि में गोचर हो जाएगा। चंद्र देव के लगातार दो गोचर करने से कई राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। चलिए जानते है उन चुनिंदा भाग्यशाली राशियों के बारे में-
चंद्र गोचर 2025 का वृषभ राशि पर प्रभाव
(Chandra Gochar 2025 Impact on Vṛṣabha Rashi)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृषभ जातक लाभान्वित होने वाले है। इन जातकों की कुंडली में बृहस्पति देव पहले से विराजमान है। देवगुरु बृहस्पति यहां से जाएंगे और चंद्र देव का प्रभाव बढ़ेगा। इससे इन जातकों की आमदनी बढ़ने लगेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। घर-परिवार में मेहमानों का आगमन होने से सेवाभाव का अवसर प्राप्त होगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। इस अवधि में भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करें।
चंद्र गोचर 2025 का सिंह राशि पर प्रभाव
(Chandra Gochar 2025 Impact on Singh Rashi)
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल सकते है। इन जातकों के करियर में चल रही गंभीर परेशानियां दूर हो सकती है। गोचर अवधि के दौरान ही कोई अच्छी सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी जातकों के लिए सबसे अच्छा समय रहेगा। कारोबार में तेजी रहेगी और आमदनी अच्छी होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के द्वार प्रशस्त होंगे। अच्छे परिणामों के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देते रहें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।