Logo
Budh Uday 2025 Rashifal Before Mahashivratri: ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध उदय होने वाले है। बुधदेव 25 फरवरी की शाम 6 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि में जाग्रत होंगे। बुध के उदय होने से संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होगा, लेकिन 5 राशियां ऐसी है, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में-

Budh Uday 2025 Rashifal Before Mahashivratri: ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध उदय होने वाले है। बुधदेव 25 फरवरी की शाम 6 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि में जाग्रत होंगे। वाणी, व्यापार, बुद्धि और धन के कारक ग्रह बुध के उदय होने से संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होगा, लेकिन 5 राशियां ऐसी है, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

बुध उदय मेष राशिफल फरवरी 2025
(Mercury Rise Aries Horoscope February 2025)

बुध का उदय होना मेष राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा। इन जातकों को नौकरी में इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मंगलकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। कारोबारी जातकों की आमदनी सुधरने से आर्थिक स्थिति में मजबूत परिवर्तन आना संभव है। 

बुध उदय मिथुन राशिफल फरवरी 2025
(Mercury Rise Gemini Horoscope February 2025)

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थित में बुध ग्रह के उदित होने से मजबूत परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार के माहौल खुशनुमा रहेगा। विवाहित जातकों को पुत्र की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी जातकों को पुराने निवेश से लाभ होने की उम्मीद है। 

बुध उदय सिंह राशिफल फरवरी 2025
(Mercury Rise leo Horoscope February 2025)

बुध ग्रह उदित होकर सिंह राशि वालों के जीवन में आर्थिक मजबूती लाने का काम करेंगे। इन जातकों को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। निवेश के अवसर मिलेंगे, जिन्हें भुनाना होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और प्रेम गहरा होगा। जीवन के हर फैसले में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

बुध उदय मकर राशिफल फरवरी 2025
(Mercury Rise Capricorn Horoscope February 2025)

मकर राशि के जातकों को बुध के उदय होने से आकस्मिक धनलाभ की प्रबल संभावना है। इन जातकों की आमदनी बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूत परिवर्तन आएगा। करियर स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 

बुध उदय कुंभ राशिफल फरवरी 2025
(Mercury Rise Aquarius Horoscope February 2025)

बुध के उदित होने से कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कारोबार में आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सेहत में सुधार होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487