A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Aaj ka Rashifal, 26 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार, गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को मिथुन राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में काफी लाभदायक स्थिति रहेगी। सावधान रहें, अपनों से धोखा मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों को करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। मीन राशि वाले अपने लक्ष्य पर फोकस करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा 3 राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा बीत सकता है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रह सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (26 दिसंबर) को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (26 दिसंबर) का दिन कैसा रहेगा ? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज व्यावसायिक स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है। परिवारिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्त आपको कोई लाभ दे सकते हैं। वहीं पर आज आपके घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिसकी वजह से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आज की सलाह: सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 19
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आपको कोई अपना बहुत ही खास व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। कार्यों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपका स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है। वरिष्ठजन आपकी आज प्रशंसा कर सकते हैं। अगर कोई आपका कार्य काफी दिनों से अटका पड़ा था तो वह भी आज पूरा होने की संभावना है।
आज की सलाह: कार्यों के बीच अपने ऊपर भी समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीच, लकी नंबर: 18
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपका व्यवसाय काफी लाभ देने वाला रहेगा। आज आपके अपने सगे लोग आपको परेशान कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। इसलिए आप धैर्य से कार्य लें। नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धन आज कहीं से आ सकता है लेकिन अनावश्यक धनखर्च से बचें।
आज की सलाह: धैर्य रखें, लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 25
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज के दिन आप कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसकी वजह से दिनभर आप ऊर्जावान भी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पुराने मित्र आज आपसे अचानक से संपर्क कर सकते हैं। परिवार को लेकर आप समय देने का प्रयास करें।
आज की सलाह: परिवार को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 35
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आज आपको कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने का दिन है। अपने कार्यशैली के माध्यम से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के मामले आपके फेवर में रहने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने से बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। अन्यथा पछतावा करना पड़ सकता है।
आज की सलाह: अपनों से बड़ों की सलाह जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 7
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है लेकिन आपको सेहत और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने कार्यों पर भरपूर ध्यान देने का प्रयास करें। व्यवसाय में निवेश करने और संपत्ति खरीदने के लिए समय सही है। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। कोई पुराने कार्य से आपको अचानक से लाभ हो सकता है।
आज की सलाह: सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड, लकी नंबर: 32
तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं पर आज आपको कार्यक्षेत्र पर भी कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निजी जीवन में आपको खुशहाली मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थितियां आपके फेवर में रह सकती हैं। किसी कारणवश आपको तनाव हो सकता है लेकिन आपको तनाव से दूरी बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: भाग्य का साथ मिलेगा, लाभ लें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 49
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपको व्यवसाय में काफी लाभ मिलने की संभावना है। वहीं पर आज आपको कड़ी मेहनत का भी लाभ मिलेगा। किसी कारणवश आपके पास आज धन की कमी बनी रहेगी लेकिन बाद में धन आने की संभावना है। दोस्त आज आपका साथ देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
आज की सलाह: छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 33
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपको अपने काम के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। पार्टनर का सहयोग बना रहेगा। आज एक-दूसरे अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
आज की सलाह: प्रेमी को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 43
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आप अपने निजी कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। जिसकी वजह से अपने प्रतिदिन के कार्य को अच्छे से नहीं कर पाएंगे। जीवन में मजबूती आने की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए दिन खुशनुमा बीतेगा। हालांकि आप अपनी नौकरी बदलने पर भी विचार कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें नहीं तो आपको पेट संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
आज की सलाह: अपने कार्यों पर सही से ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 32
कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप अपने करियर संबंधी कुछ निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। काफी दिनों से जो आप यात्रा का प्लान बना रहे थे तो अब अपने प्रियजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। किसी कार्य को लेकर माता-पिता आप पर गर्व महसूस कर सकते हैं।
आज की सलाह: माता-पिता से सलाह जरूर लें।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 40
मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपके द्वारा किए गए कार्य आपको बाद में लाभ देंगे। आज आप अपने लक्ष्य के पीछे भागने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन आपको अपने खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: खर्च पर ध्यान देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 44
