Logo
Aaj ka Rashifal, 13 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 13 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (13 फरवरी 2025) को मेष राशि वाले आज विवाद से बचने का भरपूर प्रयास करें। अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें। मिथुन राशि वालों को आज धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। कुंभ वालों के कार्य से परिवार के सदस्य भी प्रभावित होंगे। 3 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतेगा। जबकि कुछ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं 2 राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (13 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (13 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (mesh rashi 13 february 2025 in hindi)
आज रिश्ते आपके फेवर में रहेंगे। विवाद करने से जितना हो सके उसे टालने का प्रयास करें। धन संबंधित समस्या आपके सामने आज सकती है। लेकिन आप तनाव लेने से बचें। आज आपका नेतृत्व कोई और कर सकता है। खाली समय का आज सदुपयोग करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: धन को लेकर चिंता करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1

वृषभ राशि (vrishabh rashi 13 february 2025 in hindi)
आज कोई आपसे अपने दिल की बात कह सकता है, आप भी उसे ध्यान से सुनने का प्रयास करें। नए रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ने का प्रयास करें। कड़ी मेहनत का आपको फल मिलेगा। कार्य में निरंतरता बनाए रखें। अपने विचारों को अपने तक ही सीमित रखने का प्रयास करें नहीं तो लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
आज की सलाह: विचार को अपने तक ही रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3

मिथुन राशि (mithun rashi 13 february 2025 in hindi)
मुश्किल हालातों के बीच भी आपको धैर्य नहीं खोना है। साथी के साथ मिलकर कार्य करने का प्रयास करें आपको काफी लाभ मिलेगा। मदद करने का प्रयास करें। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। कोई आज आपको खुशखबरी दे सकता है। कार्य की व्यस्तता के बीच आपको आराम नहीं मिलेगा। इसलिए आराम से कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: दोस्त के साथ मिलकर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8

कर्क राशि (kark rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आप भावनात्मक सहारा ले सकते हैं। लेकिन इससे बचें। रात के समय आज आपको अकेले रहना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको डर भी लग सकता है। व्यापार में धनलाभ आपके पक्ष में आ सकता है। पैसा खर्च होगा। आय के साधन भी बनेंगे। करियर में सफलता मिलेगी।
आज की सलाह: भावनात्मक सहारा लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 1

सिंह राशि (singh rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपको अपने कार्यों पर ध्यान रखने की जरूरत है। कोई आपके कार्यों को लेकर तारीफ कर सकता है। आज किसी प्रियजन के लिए कोई ऐसा उपहार खरीदें जिस पर आपकी काफी समय से नजर थी। वहीं अपने काम की दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करें।
आज की सलाह: कार्यों में नयापन लाएं।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 9

कन्या राशि (kanya rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आप काम को अपने मनपसंद तरीके से करने का प्रयास करें। जिस व्यक्ति से मिलने का आपको काफी समय से इंतजार था तो वह आज आपसे मिल सकता है। आपके पास कई धन संबंधित आज अवसर आ सकते हैं। काम का आनंद लें। अधूरा प्रोजेक्ट आज पूरा होने की उम्मीद है।
आज की सलाह: काम का आनंद लें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 8

तुला राशि (tula rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपको अपने ऊपर भरोसा कर कार्य करने की जरूरत है। आज आपको खर्च करने के साथ ही बचाने की भी जरूरत है। खुद के लिए भी समय बचाने का प्रयास करें। नहीं तो आप मानसिक और शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। कार्य के साथ ही स्वास्थ्य पर भी फोकस करें।
आज की सलाह: समय अपने लिए निकालने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद, लकी नंबर: 7

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपका मन अचानक से बदल सकता है। अतिरिक्त आय के लिए आप प्रयास करेंगे। समय की कमी आपको महसूस हो सकती है। लेकिन अपने कार्यों से ध्यान न भटकाएं। अगर कोई आपके पास मदद के लिए आता है तो उसकी मदद करने का प्रयास आप करें। 
आज की सलाह: मन को अपने काबू रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

धनु राशि (dhanu rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपको किसी की खास व्यक्ति की आवश्यकता पड़ सकती है। उसके साथ अपने दिल की बात को शेयर करने का प्रयास करें। आज भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा। कार्यों के अलावा घर परिवार पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
आज की सलाह: खास व्यक्ति के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 4

मकर राशि (makar rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपको कार्यों के बीच आराम की जरूरत है। परिवार के साथ हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने का ही प्रयास करें। आज आपको किसी पर भरोसा करने से बचना है। व्यापार को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने का ही प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 7

कुंभ राशि (kumbh rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपका काम अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित कर सकता है। आज कार्यों को निपटाने के लिए अच्छा दिन है। वित्तीय कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास आपको करना है। परिवार भी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकता है।
आज की सलाह: आपका परिवार भी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 1

मीन राशि (meen rashi 13 february 2025 in hindi)
आज आपको अपने दिनचर्या के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने की जरूरत है। अगर आप अपने वित्त का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपके पास रचनात्मक विचार आएंगे। योजनाओं को लेकर आप काम करेंगे।
आज की सलाह: धन पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 5

5379487