A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Aaj ka Rashifal, 6 जनवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, सोमवार (6 जनवरी 2025) को मेष राशि वालों का प्रेमी के साथ दिन गुजरेगा। दिन शांति भरा बीतेगा। मिथुन राशि वाले आज पैसा कमाने का नया जरिया खोजने का प्रयास करेंगे। मीन राशि वालों को मान-सम्मान मिल सकता है। आज 2 राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (6 जनवरी) को पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (6 जनवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आपका शांति भरा दिन बीत सकता है। आज अपने प्रेमी के साथ खाली समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ यात्रा का भी प्लान बन सकता है। धन खर्च भी आज अधिक होने की संभावना है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज सीनियर से बहस करने से बचें। काम का लोड आज ज्यादा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
आज की सलाह: स्वास्थ्य में लापरवाही करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 15
वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आप अपना कीमती टाइम अपने प्रिय के साथ बिताने का प्रयास करें। उसका भरपूर ध्यान रखें। निवेश में आपको लाभ के अवसर मिल सकते हैं। इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी चीज के लिए आज आपको इंतजार भी करना पड़ सकता है। कार्य को लेकर आलस्य से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य चिंता बनी रह सकती है। लेकिन कहीं से धन आने की संभावना है।
आज की सलाह: अपने प्रिय के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 5
मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आप पैसा कमाने पर ध्यान देने का प्रयास करेंगे। इस पर आपके प्रियजनों का भी साथ रहेगा। वहीं पैसा कमाने का लिए आप आज किसी और रास्ते का भी चुनाव कर सकते हैं। परिवार आपका साथ देगा। शेयर बाजार में भी आप पैसा निवेश करने की प्लानिंग बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजन आज घर पर हो सकता है। जिसमें आपके कुछ पुराने मित्र भी शामिल हो सकते हैं।
आज की सलाह: शेयर मार्केट में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल, लकी नंबर: 19
कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आपका व्यवसाय को लेकर दिन काफी अच्छा गुजरेगा। कहीं से रुका हुआ धन भी आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। अपने दिल की बात आज परिवार या प्रेमी से शेयर कर सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के मामले आज सुलझेंगे। लेकिन शेयर बाजार में निवेश से बचने का प्रयास करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज की सलाह: शेयर बाजार में निवेश से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 5
सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। जिसकी वजह से आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आपका व्यवहार आज बागी जैसा रहने वाला है। पुराने साथी के साथ आज आप कोई प्लान कर सकते हैं, जो आपको काफी लाभ दे सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। किसी से बहसवाजी या विवाद करने से बचें।
आज की सलाह: कहासुनी से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का ब्लू, लकी नंबर: 2
कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपकी भावनाओं को कोई आहत कर सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी ईमानदारी का फायदा आपको मिलेगा। निवेश का कोई ठोस अवसर आज सामने आ सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने का प्रयास करना चाहिए। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: जल्दबाजी से बचें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 1
तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज आपको साहसी बनकर कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि आज आपको कुछ लोग डराने का भी कार्य कर सकते हैं। वहीं पर आज आपका व्यवहार ज्यादातर लोगों को पसंद आएगा। परिवार के साथ घर पर रहने के लिए यह एक अच्छा दिन हो सकता है। जल्दबाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें।
आज की सलाह: साहस का परिचय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 51
वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आपको कहीं मान-सम्मान मिल सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर को खुश रखने का भरपूर प्रयास करें। उसके साथ रोमांटिक समय बिताएं। किसी बड़े चीज की खरीदारी का आप प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने से ही कोई निर्णय लेने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी भी मिल सकती है।
आज की सलाह: कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचारकर जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 3
धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आपको अपने अंदर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ आज कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। दिन में आपका कोई मित्र अचानकर से घर आ सकता है, जिसके साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। घर पर आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। कोई आपको सलाह भी देने का प्रयास करेगा लेकिन आपको अपने विचारों से कार्य करना है।
आज की सलाह: मित्र की सेवा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5
मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आप आराम के साथ अपना कार्य पूरा करना का प्रयास करेंगे। साथ ही आज आप किसी निमंत्रण में जा सकते हैं। आज आपका धन किसी कार्य में अधिक खर्च हो सकता है, जिसको लेकर आप तनाव में भी आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठने का प्रयास करें। दिन को लेकर चिंतित होने से बचें।
आज की सलाह: चिंता करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 9
कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आप प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी से दिल की बात खुलकर बोल सकते हैं। आपको पैसा बचाकर कार्य करने की जरूरत है। व्यवसाय को लेकर आपको लाभ होगा। आज आप खुलकर किसी कार्य को करने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है।
आज की सलाह: शेयर बाजार में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2
मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आप किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। दिन आपका शांति भरा बीतेगा। खरीदारी करने का प्लान बना सकते हैं। दोस्त से भी लाभ की संभावना है। पैसों को लेकर दिन सामान्य रह सकता है लेकिन स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। ईमानदारी की आज आपकी चर्चा हो सकती है। कहीं से मान-सम्मान मिलने की संभावना है।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ का दर्शन करें, दिन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 8
