A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Aaj ka Rashifal, 27 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार, शुक्रवार (27 दिसंबर 2024) को मेष राशि वालों का जीवनसाथी के साथ दिन बीत सकता है। प्रेम बना रहेगा। मिथुन राशि वालों को कहीं से धन मिलने की संभावना है। वहीं नौकरी को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को अपने लोगों से सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। शुक्रवार को कुछ राशि वालों का दिन खुशनुमा बीत सकता है। बाकी राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कर्म प्रधान लोग दिन को बेहतर बना सकते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (27 दिसंबर) को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (27 दिसंबर) का दिन कैसा रहेगा ? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज के दिन आपकी किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसको लेकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। वहीं पर आज आपके प्रेम जीवन में मजबूती आने की संभावना है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार को लेकर दिन सामान्य बीतेगा।
आज की सलाह: जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 20

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज के दिन अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर काम का बोझ ज्यादा रह सकता है। लेकिन आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आज आप अपने आप को नकारात्मक विचारों से दूर करने का प्रयास करें। आज आपके लिए कोई नया कार्य सामने आ सकता है। जिस पर आप व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 18

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आप किसी कार्य को लेकर संशय में रह सकते हैं। इसके लिए आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति आज आपके फेवर में रहेगी। सकारात्मक विचार के साथ कार्य करने का प्रयास करें। कहीं से धन आने की संभावना है।
आज की सलाह: सकारात्मक विचार के साथ कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 1

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। पैतृक संपति आपको आज लाभ देगा। स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होगा। किसी क्षेत्र से आज आपको अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई कार्य आपका काफी दिनों से नहीं हो रहा था तो वह आज सफल हो सकता है। कुल मिलाकर आज दिन आपके पक्ष में होने की संभावना है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 36

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज आपके पास काफी चुनौतियां आ सकती है लेकिन आप इनसे निपटने में कामयाब रहेंगे। बाहन और मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। कार्य को लेकर आप काफी एक्टिव दिखेंगे। आज आपकी आय में वृद्धि के साथ वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है कहीं से धन आ सकता है।
आज की सलाह: धन को लेकर चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 7

कन्या राशि  (aaj ka kanya rashifal)
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में खुशी मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में लाभ की भरपूर संभावना है। आज आपको अपने पिता, पति, साथी खास व्यक्ति जिस पर आपको भरपूर विश्वास रहता है उसका ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन की स्थिति आज आपके फेवर में रहेंगी।
आज की सलाह: परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है।।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 32 

तुला राशि  (aaj ka tula rashifal)
आज आपके भरोषेमंद लोग धोखा दे सकते हैं। इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। प्रेमी का साथ मिलेगा। साथ ही प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। जीवनसाथी आज आपको अपने मन की बात कहने का प्रयास करेगा। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। धन आप आज ज्यादा खर्च कर सकते हैं। लेकिन आपको धनखर्च से बचना चाहिए।
आज की सलाह: कोई भी कार्य करने से पहले सोचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 41

वृश्चिक राशि  (aaj ka vrishchik rashifal)
आज छात्रों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए भी आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। वाणी पर ध्यान दें। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें। आज आपका फोकस दिन में स्वास्थ्य पर बना रहेगा।
आज की सलाह: खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 33

धनु राशि  (aaj ka dhanu rashifal)
आज आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलने की संभावना है। वहीं पर कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी आलोचना कर सकता है लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आपको व्यवसाय में काफी लाभ मिलेगा। धनखर्च को लेकर विचार करने की जरूरत है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 47

मकर राशि  (aaj ka makar rashifal)
मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। दिन लाभदायक रहेगा। वहीं पर आज आपको अपनी कड़ी मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन जल्दबाजी में कार्य करने से आपको बचना चाहिए। किसी पुराने मित्र का आपके घर पर आगमन हो सकता है। मित्र की वजह से आपको व्यापार में लाभ की संभावना दिख रही है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज की सलाह: जल्दबाजी में कार्य करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 46

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपको अपने लोगों से बचकर कार्य करने की जरूरत है नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य आज आपका उत्तम रहेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपके ऊपर कोई लोन था तो उससे छुटकारा मिल सकता है। दोस्त या रिश्तेदारों से आज आपको कोई मदद मिल सकती है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
आज की सलाह: तनाव से बचने का भरपूर प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 22

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आप अपने लिए सुख के साधन तलाशने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान की वजह से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बीतेगा। धन खर्च हो सकता है।
आज की सलाह: परिवार के सदस्यों की सेवा करें।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 10