Logo
election banner
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 7 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 7 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 7 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 55 पर

दिशाशूल:  उत्तर दिशा - आज के दिन गुड़ का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 29 से 12 41 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.48 से 16.56  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:55 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कीमती बस्तु खरीदने का योग है। रसोई में आज स्वादिष्ट भोजन आपको मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज का दिन आपका भाग्य साथ देगा। कोट व कचहरी के मामलों से बचकर रहें। कारोबार में लाभ होगा। धन प्राप्ति आसानी से होगी। घरेलू वाद विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ अपने संबंध मजबूत बनाए रखें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी से बेवजह विवाद न करें। आज के दिन व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी रहेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आपके धन लाभ के योग बनेंगे। पार्टी पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का सफेद

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज पुराने शत्रु आपको पुराने नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी के द्वारा किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। शारीरिक कष्ट के संभव है। कार्यों में लापरवाही ना बरतें। आज का दिन आराम रहेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  पर्पल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ आपको रहना चाहिए। दुष्ट जन आपको हानि पहुचाने की कोशिश करेंगे। लापरवाही से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा जरूर होगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपको थकान ज्यादा रहेगी। शारीरिक आराम की जरूरत महसूस होगी। दूर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम उठाने का कार्य आप कर सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आलस बनी रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से आपको आज छुटकारा मिलने की संभावना है। आज अप्रत्याशित लाभ आपको हो सकते हैं। सट्टे वाला लाटरी से आज दूरी बनाकर रखें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  सफेद

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में बच कर रहें। आपका अप्रत्याशित खर्च आज हो सकता है। पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी और आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरे के कार्यों में ज्यादा इंटरेस्ट ना दिखाएं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का लाल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे लोगों का दिल दुखे। व्यवसाय की यात्रा में सफलता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। अपनी उधारी समय पर चुकाने का प्रयास अवश्य करें। भाग्य का साथ मिलेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का नीला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। निर्णय लेने में आपको दिक्कत होगी। कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है। स्त्री पक्ष से आपको लाभ की संभावना है। मित्रों की हेल्प से आपके कार्य आज बनेंगे।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा कार्य आप कर सकते हैं। पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मन पड़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर आपको फायदा मिलेगा। दिनांक सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  समुद्री

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487