Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 25 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 25 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 25 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की द्वितीय तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 25 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:43 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:02 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.58 से 17.10  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:55 तक अमृत
दोपहर 02:55 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
समाज में आपके कार्यों की आज आलोचना हो सकती है। राजकीय सहयोग के कारण आज आपके कार्य बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बना कर रखें, नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज के दिन कहीं धार्मिक स्थानों पर परिवार के साथ जा सकते हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज मेहनत का फल आपको मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा समाज में होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार आज अच्छा आपका चलेगा। कोई भी निर्णय बहुत शांतिपूर्वक से विचार विमर्श कर आपको करना चाहिए। 
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
पुराने मित्र व संबंधियों से आज आपका मन मोह हो सकता है। उत्साहवर्धक समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी में मनचाही सफलता आपको प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
निवेश व नौकरी में आज लाभ की स्थिति रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के कारण मन आपका प्रसन्न रहेगा। धर्म के कार्य में आपकी रुचि रहेगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार हो सकता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज खर्च ज्यादा होगा। शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। आज कोई चीज आपके जीवन में आनंद भर देगी। स्थाई संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार आपका ठीक चलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
व्यापार व्यवसाय में आज आपको लाभदायक स्थिति प्राप्त होगी। सार्वजनिक कार्यों में आज समय आपका ज्यादा व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
घर बाहर आज प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आपकी योजनाएं आज फली भूत होगी। उत्तम मनोबल के कारण आपकी सभी समस्याओं का हल होगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल आपका ज्यादा बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा। व्यापार व्यवसाय एवं निवेश शुभ रहेगा। अपनी वस्तुएं आज आप किसी को दान दे सकते हैं। जीवन साथी से आपके मतभेद आज भर सकते हैं। व्यवहार कुशलता के कारण समस्याओं का कुछ हद तक समाधान हो सकता है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
व्यर्थ के बाद विवाद को ज्यादा आज बढ़ावा ना दें। कुसंगत के कारण आपको हानि हो सकती है। नए संबंध आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता के आज विशेष योग हैं। व्यापारिक निर्णय सोच समझकर करें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
प्रेम प्रसंग के मामले में आज आपको टेंशन रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परेशानियों का मुकाबला करके आज आप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा व ज्ञान में आपके वृद्धि होगी। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
संपत्ति से जुड़े कार्य आपको लाभ देंगे। यात्रा नौकरी व निवेश में विशेष लाभ के योग हैं। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक भरोसा ना करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या आज सामने आ सकती है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज परिवार के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आय से अधिक ब्यय के कारण आज खर्च बढ़ेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। 
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487