Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 24 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 24 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 24 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 24 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:43 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:02 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन जौ का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 49 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.59 से 17.08  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:59 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:59 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने की जल्दबाजी से बचें। अपने बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें। आज दिन भर आपके भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन में कार्य करें। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज अध्यात्म की ओर आपकी रुचि एवं झुकाव ज्यादा रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का चांस भी आपको मिलेगा। दिनभर सुख शांति आपके जीवन में बनी रहेगी। मित्रों के हेल्प से आपके कार्य पूर्ण होंगे। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज आप अपने वाणी से किसी का दिल ना दुखाएं। किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर कोई भी कार्य न करें। बिजनेस में आपको लाभ होगा। निवेश करने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं। किसी वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज आपका दिन भर कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यापार व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में सुख शांति आपके कारण हो सकती है। शत्रुओं के पक्ष से आपको नुकसान पहुंच सकता है। सावधान रहने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
यात्रा से आज आपको फायदा होगा। समय आपके पक्ष में है। उसका लाभ जरूर उठाएं। पारिवारिक हेल्प से आपके कार्य आज बढ़ेंगे। नौकरी में लोगों का साथ आपको प्राप्त होगा। धन प्राप्त के योग हैं। जल्दवाजी के निर्णय से बचें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
नए लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। स्टूडेंट के लिए समय ठीक है। लाभ उठाएं। उत्साह का वातावरण आपके पास बना रहेगा। कारोबार में लोग आपकी हेल्प करेंगे। जल्दबाजी के कारण कोई भी निर्णय करने से बचें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
भूमि व भवन की खरीद फरोख्त करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। उन्नत के मार्ग आज आपको मिलेंगे। रोजगार में आपके तेजी आएगी। लाभ के अवसर का फायदा उठा पाएंगे। घर बाहर टेंशन आज दिनभर बनी रहेगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
व्यापार व्यवसाय में आज आप पैसा लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई तीसरा आपको दुख पहुंचा सकता है। जिसके कारण मन में निराशा रहेगी। समय आपके फेवर में है, उसका लाभ उठाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के कार्य आज आप कर पाएंगे। कारोबार संबंधित समस्या सामने आ सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य आपके पास आएंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज समय पर आपके कार्य न होने से मन दुखी रहेगा। आज किसी पर अनावश्यक क्रोध न करें। संतान पक्ष से आपको हानि हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका को कोई गिफ्ट आज जरूर दें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
पुराने रिश्तेदार आज आपको परेशान कर सकते हैं। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने का विचार आपके मन में आ सकता है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। भाई से आपके मतभेद हो सकते हैं। इसलिए सोच विचार कर कोई भी बात बोलें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करने के दिशा में कार्य करेंगे। किसी धार्मिक मंदिर में जाकर आप दर्शन पूजा कर सकते हैं। जिसका लाभ आपको मिलेगा। स्त्री पक्ष से आज आपको कष्ट प्राप्त हो सकता है। दिनभर थकान आपको बनी रहेगी। किसी से अनावश्यक झूठ ना बोलें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487