Logo
election banner
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 23 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 23 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 23 अप्रैल 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:01 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:49 पर

दिशाशूल:  उत्तर दिशा- आज के दिन गुड़ या घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:34 से 12:45 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.37 से 16.46  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:46 से 08:46 तक अमृत
सुबह 08:46 से 10:39 तक चंचल
सुबह 10:39 से 12:47 तक चंचल 
दोपहर 12:47 से 02:44 तक अमृत
दोपहर 02:44 से 07:46 तक लाभ
शाम 07:46 से 09:33 तक लाभ
रात 09:33 से 11:22 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार की गुंजाइश है। सामाजिक कार्य करने से सब लोग प्रसन्न होंगे। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश ज्यादा करें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज यात्रा में सफलता प्राप्त होगी। नेत्र विकार हो सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। व्यवसाय की यात्रा से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी आपको सता सकता है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है। व्यवसाय में ज्यादा फायदा नहीं होगा। नौकरी में किसी से नोंक झोंक हो सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में लेट होने की संभावना है। मानसिक तनाव बना रहेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होगा। व्यवसाय की यात्रा में लोग आपका सपोर्ट करेंगे। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा। निवेश करना आपको फायदेमंद होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण बनाए रखें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन पूजा पाठ में आपका मन लगा रहेगा। आज आपको शांति प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आपको जरूर मिलेगा। दूसरे के काम में दखलअंदाजी ज्यादा ना करें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज कोई अस्थाई संपति खरीदने से आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरों की हेल्प से आपका काम बनेगा। नौकरी में आपके अधिनस्थ आपको परेशान करेंगे। आय में ज्यादा वृद्धि होगी। दूसरे के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन मन की चंचलता ज्यादा रहेगी। कानूनी अड़चन आपके जीवन में आ सकती है। जल्दबाजी में धनहानि आपकी हो सकती है। नौकरी में सुकून आपका बना रहेगा। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन क्रोध करना नुकसानदायक हो सकता है। व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी पूर्वक कार्य करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज दिन ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय में फायदा होगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का प्लान बनेगा। फ्रेंडों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आपको आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको मिलता रहेगा। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन घर बाहर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्यों में रुकावट बनी रहेगी। बेवजह लोगों से आपकी कहा सुनी हो सकती है। कोई बुरा समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में आपको संतुष्टि बनी रहेगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज दूर से आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है। घर बाहर स्थिति को अपने नियंत्रण में बनाए रखें। आज आपको किसी व्यक्ति द्वारा लाभ हो सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य होने की संभावना है। कर्ज लेने से बचें। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। अपना प्रभाव समाज में बढ़ा पाएंगे। जोखिम भरे कार्यों में ना पड़ें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487