Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 22 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 22 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 22 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 22 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:44 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:02 पर

दिशाशूल: उत्तर  दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 45 से 12 56 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 17.03  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:57 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:54 तक अमृत
दोपहर 02:54 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अध्यात्म की और आपकी रुचि बढ़ेगी। कुसंगति ना करें, नहीं तो हानि हो सकती है। अच्छी बात का भी आपके आज विरोध हो सकता है। शारीरिक कष्ट की संभावना है, इसलिए ध्यान दें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज प्रेम प्रसंग के मामलों में सुख समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक हेल्फ के कारण आज आपके कार्य बढ़ेंगे। प्रसन्नता तथा संतुष्टि आपके अंदर आएगी। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आकर ना करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज थोड़े से ही प्रयास से आपके कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। कार्य प्रणाली की आपकी समझ में आज प्रशंसा होगी। प्रेम प्रसंग के अवसर पर सहज रूप से आपके कार्य होंगे। व्यापार व्यवसाय में आपका मन लगा रहेगा। नए काम आज आपको मिलेंगे। दूसरों के झगड़ों में व्यर्थ करना पड़े।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज धन प्राप्त के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। बेरोजगारी के विषय में किया गया प्रयास सफल होगा। अच्छे कर्मों का भी आज आपको फल मिलेगा। व्यवसाय की यात्राएं आपको फायदा पहुंचाएंगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन दूसरों की बातों में ज्यादा ध्यान ना दें। विवेक व धैर्य के साथ कार्य करें और नेगेटिव एनर्जी ज्यादा रहेगी। वाहन व मशीन के प्रयोग में आज विशेष सावधानी रखें। क्रोध बहुत तेज आ सकता है। किसी भी कार्य को आज बिगाड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज धन प्राप्ति के योग हैं। शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। भूले बिसरे साथियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कानूनी समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। मन आज आपका दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
किसी को अपने व्यवहार के कारण दुख ना पहुंचाएं। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने पर आपको टेंशन हो सकती है। थकान व कमजोरी आज आपको महसूस होगी। अनावश्यक वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। 
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। प्रयास अधिक करना होगा। आज के दिन सफलता प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में आपको कोई लाभ पहुंचा सकता है। पार्टनरों के सहयोग से आपके कार्य बनेंगे। आज व्यर्थ के तनाव न लें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
अनावश्यक आज आपका समय खराब होगा। चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। शारीरिक कष्ट से आज आप दिन भर परेशान रहेंगे। चिंता तथा तनाव लगातार बने रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना के कारण कार्य आपके बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज किसी प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्टूडेंट वर्क परीक्षा व साक्षात्कार आज से तैयारी आज कर सकते हैं। चिंता व तनाव के कारण आज आप परेशान रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज बचकर रहें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज नया वर्क आप कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ दिन भर आपको मिलता रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन स्थाई संपत्ति के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। रोजगार में आपके तेजी आएगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। थोड़ा काम करने ले काम सफल होगा। आज किसी नए कार्य के लिए प्रयास आप कर सकते हैं। विरोधी आज आपसे परेशान हो सकते हैं। आज कोई भी कार्य बुद्धि के साथ करें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487