Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 18 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 18 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 18 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:45 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:59 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 39 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.51 से 16.59  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:58 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:57 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:53 तक अमृत
दोपहर 02:53 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन यात्रा नौकरी व निवेश के लिए सही रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का इलाज प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में आप पैसा कमा पाएंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। किसी शुभ समय से मेल मुलाकात होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या बनी रहेगी। प्रेमी का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
यात्रा, नौकरी व निवेश से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं। आकस्मिक लाभ व निकट जनों से आज आपका मन खुश रहेगा। परिश्रम से श्रम के कार्यों में भी शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज कार्यस्थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नए प्लान पर आज आप वर्क कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से थोड़ी समस्या हो सकती है। कार्य में लेट लतीफ भी ना करें, नहीं तो नुकसान होगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कानूनी अड़चन मिल सकती है। यात्रा, नौकरी व निवेश से आपको नुकसान हो सकता है। इनसे बच कर रहें। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन चोरी व विवाद करने से बचें। जोखिम व जमानत के कार्यों से बच के रहें। आज के दिन आपका सामान रहेगा। प्रयास अधिक करने पर आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक नुकसान किसी सगे संबंधित द्वारा हो सकता है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी की हेल्प आपको मिलती रहेगी। राज की बाधा दूर हो जाएगी। विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिता से व्यापार में हेल्प प्राप्त होगी। सरकारी मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करें। उत्साह पूर्वक विचारों के कारण आज आपका दिन ठीक रहेगा। मकान व जमीन संबंधी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील आपको प्राप्त हो सकती है। मन शांत रहेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े कार्यक्रम में आप भाग लेंगे। जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जिससे मन आपका दुखी रहेगा। इच्छित लाभ प्राप्त होने में थोड़ी देरी हो सकती है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज व्यर्थ के बाद विवाद को ज्यादा बढ़ावा ना दें। भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी कार्य में कंपटीशन की तरह करने से उसमें लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको टेंशन प्राप्त हो सकती है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण आपको आज फायदा होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात आज आप कर सकते हैं। कार्य क्षमता में आपकी कमी आएगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन मेहमानों का आवागमन आपके घर में होगा। उत्साहवर्धक सूचना आपको प्राप्त होगी। प्रसन्नता आपको प्राप्ति होगी। अपने प्रयासों में आज तेजी लाएं। बुद्धि के कारण आज कठिन कार्य भी आपके सरल हो जाएंगे। व्यापार व्यवसाय में फायदा मिलेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487