Logo
election banner
आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 14 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 14 अप्रैल 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 14 April 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की षष्ठी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का छठां दिन है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया गया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक रविवार यानी 14 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:08
सूर्यास्त: संध्या 06:46 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा- आज के दिन दलिया या दही का सेवन कर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 36 से 12 43 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.36 से 16.39  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:44 से 08:41 तक अमृत
सुबह 08:41 से 10:30 तक चंचल
सुबह 10:30 से 12:44 तक चंचल 
दोपहर 12:44 से 02:35 तक अमृत
दोपहर 02:35 से 07:34 तक लाभ
शाम 07:34 से 09:32 तक लाभ
रात 09:32 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन आपके सही काम का भी विरोध होगा। कोई बड़ी समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। कोई नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। सामाजिक कार्य करने के प्रति आपका रुझान बनेगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। लाभ के अवसर आपके हाथ से चले जाएंगे। दुष्ट जन आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। फालतू की झंझटों में ना पड़ें। नौकरी में लोगों का आपके सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। आराम के साधनों में सोच समझकर खर्च करें। कोई ऐसा काम न करें। जिससे बाद में दिक्कत हो। दूसरे आपसे ज्यादा अपेक्षा करेंगे।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज का दिन सहकर्मियों से प्रति अच्छा रहेगा। शत्रु आपको सताएगा। जीवनसाथी की हेल्प से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर बाहर आपका मान सम्मान रहेगा। स्त्री वर्ग आपको हेल्प कर सकती है। परिवार का साथ बना रहेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज का दिन भूमि व संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान बनेगा। आर्थिक उन्नति महिला के सहयोग से होगी। पार्टनर से व्यर्थ के बाद विवाद ना करें। व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में आज से आपको फायदा हो सकता है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वादिष्ट भोजन के चक्कर में पेट आपका खराब रह सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यर्थ के झंझटों में ना पड़ें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। अभ्यर्थी की भागीदार दिनभर बनी रहेगी। माता महालक्ष्मी का आज दर्शन जरूर करें। दूसरों के कहने पर कोई भी कार्य न करें। फालतू बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तुएं आप खरीदेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें। आपके प्रयास सफल होंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान की प्राप्ति होगी।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
किसी भी तरह का बाद विवाद ना करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होने के योग हैं। आपके कार्यों का विरोध हो सकता है। सट्टे वाला लॉटरी में आपको फायदा मिलेगा। निवेश करना शुभ दायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कोई भी इंपॉर्टेंट निर्णय सोच समझकर करें। शारीरिक हानि हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में लेनदेन सावधानीपूर्वक करें। शेयर मार्केट आपको अच्छा मुनाफा दिलाएगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन मेंटल हेल्थ गड़बड़ रह सकती है। आवश्यक वस्तुओं को संभाल कर रखें। दूसरों के झगड़ों में अपना दिमाग ना लगाएं। हल्की हंसी मजाक करने में सावधानी रखें। टेंशन बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी उन्नत होगी। आपके हाथ में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें। निवेश करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यर्थ का टेंशन बना रहेगा। दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

jindal steel
5379487