Logo
election banner
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 13 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 13 अप्रैल 2024: शनिवार 13 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की पंचमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया गया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक शनिवार यानी 13 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:09
सूर्यास्त: संध्या 06:45 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा - आज के दिन अदरक या दही का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:35 से 12:43 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.36 से 16.35 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:42 से 08:41 तक अमृत
सुबह 08:41 से 10:30 तक चंचल
सुबह 10:30 से 12:43 तक चंचल 
दोपहर 12:43 से 02:35 तक अमृत
दोपहर 02:35 से 07:33 तक लाभ
शाम 07:33 से 09:32 तक लाभ
रात 09:32 से 11:21 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभप्रद और इंपॉर्टेंट रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर कार्य कर पाएंगे। आपके बड़प्पन को देखकर लोग आपका सम्मान करेंगे। जिससे आपको बेहद अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
लक के हिसाब से आज का दिन वृषभ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्य क्षेत्र में अपने एक्सपीरियंस का लाभ मिलेगा। निवेश के मामलों में आज आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों या किसी की बातों से प्रभावित होकर आज आप अच्छा कार्य करेंगे। आर्थिक मामलों में आपका समय उत्तम रहेगा।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि के लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। अगर पहले से ही कोई समस्या आपको है, तो और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर पूरे ध्यान से अपने कार्य को करें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए खास उपलब्धि लेकर आएगा। साझेदारी में अगर कोई कार्य कर रहे हैं, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। स्वाद के चक्कर में स्वास्थ्य आज आपका खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपनी मेहनत और लगन से कार्य क्षेत्र में अधिकारियों का मन आप जीत लेंगे। आपको अपने विपक्षियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन कन्या राशि के जातक पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आपको कुछ इंपॉर्टेंट मामलों में सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभकारक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके फेवर में होगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज हेल्प प्राप्त होगी। किसी नए भूमि व मकान आज खरीदने की योजना बनेगी। आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा पूर्ण रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साहस और उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज परिजनों का भरपूर हेल्प प्राप्त होगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का आज आपको चांस मिलेगा। आपके लिए सलाह है, कि आप अपनी फीलिंग पर कंट्रोल करें, नहीं तो लोग आपकी फीलिंग का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ होने से प्रसन्न रहेगा। आपके मान सम्मान में आज बढ़ोतरी होगी, लेकिन जरूरत है कि आप अपनी व्यवहार से सब का दिल जीतें। आपके धन में वृद्धि होने से लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके फैमिली के किसी सदस्य का कोई बड़ा कार्य बनेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। दिन पूरा खुशनुमा रहेगा। आज आपका काम बनेगा। अगर आपने अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया है, तो उससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके लिए बेहतर होगा, कि आप कोई भी काम पूरी लगन के साथ करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। इसके साथ ही कानूनी मामले में आज आपको सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में आज बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे, तो आपको परेशानी में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात को लेकर अपने पार्टनर से आपका बाद विवाद हो सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। कारोबार के मामलों में इनको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में रुके हुए पैसे आपको मिलेंगे। आज आप अपने रीति-रिवाज और धार्मिक नियमों का पालन करेंगे, जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। अन्यथा दिक्कत हो सकती है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487